AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर में कम पड़ने लगा कोरोना का असर: कुल सैंपल टेस्ट में पाॅजिटिव आने वालों का आंकड़ा 18% से घटकर 5% हुआ

arln-admin by arln-admin
December 16, 2020
Reading Time: 1 min read
corona in udaipur positive cases are decreasing


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
जानिए दीपावली के 7 दिन और दिसंबर माह में पिछले 7 दिनों में आए संक्रमितों की संख्या का अंतर

उदयपुर,(ARLive news)। दीपावली पर अचानक बढ़ा कोरोना का असर अब करीब एक महीने बाद कम होता दिखायी दे रहा है। दीपावली पर कोरोना संक्रमितों की संख्या में अचानक हुए इजाफा और कुल टेस्ट में पाॅजिटिव आने वालों की संख्या में हुई बढ़ोतरी ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी थी, लेकिन अब थोड़ी राहत की बात है कि यह प्रतिशत धीरे-धीरे ही सही कम हो रहा है।

आंकड़ों से समझा जाए तो दीपावली के ठीक बाद उदयपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या में अचानक इजाफा हुआ था। उदयपुर जिले में एक दिन में कोरोना जांच के लिए रिसीव किए गए कुल नमूनों में पाॅजिटिव आने वालों का प्रतिशत 12 से 18 प्रतिशत तक पहुंच गया था। इससे संक्रमितों की संख्या भी अधिक आ रही थी।

जबकि अब पिछले 7 दिनों का रिकाॅर्ड देखें तो संक्रमितों की संख्या तो 100 से कम है ही, कोरोना जांच के लिए रिसीव किए गए सैंपल में पाॅजिटिव पाए जाने वाले मरीजों की संख्या में भी काफी कमी आयी है। यह प्रतिशत घटकर अब 4 से 7 प्रतिशत पर आ गया है।

ऐसे में यह भी माना जा सकता है कि दीपावली के समय जिस तरह से लोग लापरवाह हुए थे और काफी संख्या में गुजरात से पर्यटक घूमने आए थे, उसका परिणाम संक्रमितों की बढ़ी संख्या में नजर आया था। अब प्रशासन की सख्ती और शहरवासियों की जागरूकता से कोरोना संक्रमितों की संख्या कम हो रही है।

पिछले 7 दिनों में कोरोना संक्रमितों के आंकड़े

कोरोना जांच के लिए दिए गए कुल नमूनों की जांच में निकले संक्रमितों का प्रतिशत

9 दिसंबर : 1408 सैंपल टेस्ट : 75 पाॅजिटिव : 5.32%

10 दिसंबर : 1372 सैंपल टेस्ट : 71 पाॅजिटिव : 5.17%

11 दिसंबर : 1316 सैंपल टेस्ट : 64 पाॅजिटिव : 4.86%

12 दिसंबर : 1167 सैंपल टेस्ट : 51 पाॅजिटिव : 4.37%

13 दिसंबर : 1278 सैंपल टेस्ट : 65 पाॅजिटिव : 5.08%

14 दिसंबर : 683 सैंपल टेस्ट : 42 पाॅजिटिव : 6.14%

15 दिसंबर : 1263 सैंपल टेस्ट : 87 पाॅजिटिव : 6.88%

दीपावली से करीब 7 दिनों में कोरोना संक्रमितों की संख्या

कोरोना जांच के लिए दिए गए कुल नमूनों की जांच में निकले संक्रमितों का प्रतिशत

15 नवंबर : 383 सैंपल टेस्ट : 72 पाॅजिटिव : 18.79%

16 नवंबर : 378 सैंपल टेस्ट : 61 पाॅजिटिव : 16.13%

17 नवंबर : 694 सैंपल टेस्ट : 86 पाॅजिटिव : 12.39%

18 नवंबर : 812 सैंपल टेस्ट : 75 पाॅजिटिव : 9.23%

20 नवंबर : 1196 सैंपल टेस्ट : 145 पाॅजिटिव : 12.12%

22 नवंबर : 1302 : 184 पाॅजिटिव : 14.13%

23 नवंबर : 786 सैंपल टेस्ट : 100 पाॅजिटिव : 12.72%

Tags: #CoonaUdaipurNews#CoronaInUdaipur#CoronaNewsInUdaipur#CoronaPositiveInUdaipur#UdaipurCoronaPositiveUpdate#UdaipurCoronaUpdateOnARLiveNews#UdaipurCovid19LatestNewsUdaipurCoronaPositiveReport

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .