AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर में ममता कुंवर बनीं जिला प्रमुख : युवा सोच जिले को बढ़ाएगी आगे

arln-admin by arln-admin
December 10, 2020
Reading Time: 1 min read
bjp candidate mamta kunwar elected udaipur zila pramukh by zila parishad members


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(ARLive news)। जिले में हुए जिला परिषद सदस्यों के चुनाव के बाद गुरूवार को जिला प्रमुख चुन लिए गए। भाजपा देहात जिला अध्यक्ष भंवर सिंह पंवार की पुत्री ममता कुंवर जिला प्रमुख बनी हैं। खासबात है कि ममता कुंवर ने पहली बार जिला परिषद सदस्य का चुनाव लड़ा था और वे जिला परिषद वार्ड 8 से जीतीं। जैसा कि प्रत्याशित था, ममता को 27 वोट मिले, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी को 15 वोट मिले और 1 निर्दलीय प्रत्याशी मतदान करने ही नहीं पहुंचे।

जीत के बाद ममता ने बताया कि महिला होने के नाते महिलाओं की समस्या को बखूबी समझती हैं, ऐसे में अंदरूनी ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता में रहेगा। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में कनेक्टिविटी बनी रही इसलिए अच्छा रोड नेटवर्क भी उनका फोकस एरिया रहेगा। जिला परिषद सदस्य चुनाव में सबसे ज्यादा मत प्राप्त करने वाले टाॅप 7 प्रत्याशियों में भी ममता कुंवर शामिल है। यह उनकी नयी सोच का असर भी हो सकता है, क्यों कि वे युवा सोच लेकर जनता के बीच गयीं थीं।

भाजपा से थीं दो दावेदार, पार्टी ने दिया ममता को मौका

जिला परिषद सदस्यों के चुनाव परिणाम आने के बाद भाजपा में जिला प्रमुख पद की दो दावेदार उभर के सामने आयीं थी। एक खुद ममता कुंवर तो दूसरी सुनीता मांडावत थीं। हालां कि पार्टी ने ममता कुंवर को मौका दिया और उन्होंने सुबह जिला प्रमुख पद का नामांकन पत्र दाखिल किया। इधर औपचारिका के लिए कांग्रेस से विशल्या ने नामांकन दाखिल किया।

हालां कि जिला प्रमुख भाजपा प्रत्याशी ही बनेंगी, यह तय था। क्यों जिला प्रमुख के 43 सदस्यों के चुनाव में भाजपा के 27, कांग्रेस के 15 और एक निर्दलीय प्रत्याशी जीते हैं। कलेक्टर चेतन देवड़ा की की मौजूदगी में सभी जिला परिषद सदस्यों ने जिला प्रमुख को चुनने के लिए मतदान किया। कुल जिला परिषद के नव निर्वाचित 42 सदस्यों ने मतदान किया। 1 निर्दलीय सदस्य मतदान करने नहीं पहुंचें। इसमें 27 मत ममता कुंवर को मिले और 15 कांग्रेस प्रत्याशी विशल्या को मिले। इसी के साथ ममता कुंवर उदयपुर की नयी जिला प्रमुख चुन ली गयीं हैं।

Tags: #MamtaKunwarElectedZilaPramukhUdaipur#MamtaKunwarUdaipurZilaPramukh#UdaipurLatestNewsOnARLiveNews#UdaipurNewsUPdate#UdaipurZilaPramukh#UdapurZilaParishadPramukhMamtaKunwar#ZilaParishadElectionUdaipur2020

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .