AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

राजस्थान में कृषि कानून के खिलाफ किसानों के भारत बंद को कांग्रेस का समर्थन, बसों का चक्का जाम, सीएम ने की शांति बनाए रखने की अपील

arln-admin by arln-admin
December 7, 2020
Reading Time: 1 min read
farmers bharat band in rajasthan in against of agriculture law


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर,(ARLive news)। नए कृषि कानून के विरोध में किसानों के आह्वान पर 8 दिसंबर को होने वाले भारत बंद को कांग्रेस ने भी समर्थन दिया है। ऐसे में राज्य सरकार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किसानों के समर्थन में सभी वर्गों से अपील की है कि वे भारत बंद में शांति बनाए रखें। आरएलपी ने भी किसान आंदोलन और प्रदेश में बंद का समर्थन किया है।

इधर भारत बंद के तहत रोडवेज की बसों का भी चक्का जाम रहेगा। जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व सरकार में परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने बताया कि भारत बंद का कांग्रेस पूरी तरह समर्थन कर रही है। इसके चलते कल जयपुर शहर में सभी दुकानों, प्रतिष्ठानों को बंद करवाया जाएगा। अगर कल शहर में बसों का संचालन होता है ताे उसे भी बंद करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि वे स्वयं शहर का दौरा कर बंद को समर्थन देंगे। हालांकि, अस्पताल, मेडिकल दुकान, पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी सहित तमाम आवश्यक या आपातकाल सेवाएं बंद नहीं करवाई जाएगी।

इधर राजस्थान रोडवेज, उदयपुर डिपो मैनेजर एम. उपाध्याय ने बताया कि भारत बंद के तहत सुरक्षा की दृष्टि से आज रात से कल दोपहर 2 बजे तक रोडवेज बसों का संचालन नहीं करेंगे।

किसान सभा के संजय माधव ने बताया कि बंद समर्थक कल सुबह शहीद स्मारक पर इकट्ठे होंगे। यहां से सभी शांतिपूर्ण तरीके से बंद के समर्थन में वनस्थली मार्ग, सिंधी कैंप बस स्टैंड और चांदपोल जाकर बाजारों को बद करवाएंगे।

राजस्थान के किसान और मंडी कारोबारी भी समर्थन में

कृषि कानून के विरोध में मंगलवार 8 दिसंबर को भारत बंद का का प्रदेश के विभिन्न किसान संगठनों और मंडी कारोबारियों ने समर्थन किया है। साथ ही आरएलपी और जाट महासभा ने भी किसान आंदोलन और प्रदेश में बंद का समर्थन किया है।

राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ ने भारत बंद का समर्थन करते हुए प्रदेश की सभी 247 अनाज मंडियों को बंद रखने का आह्वान किया है। जयपुर में प्रदेश की सबसे बड़ी फल-सब्जी मंडी मुहाना टर्मिनल कल बंद रहेगी।

Tags: #BharatBand#BharatBandInRajasthan#CMAshokGehlot#CMAshokGehlotOnBharatBandBharatBandCMAshokGehlot

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .