AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

नगर निगम की आंखों में धूल झोंककर लुधियाना ऊनी बाजार में दुकानदारों ने खोली 5 एक्स्ट्रा दुकानें, पार्षद पहुंचे तो हुआ खुलासा

arln-admin by arln-admin
December 4, 2020
Reading Time: 1 min read
ludhiyana woolen market in nagar nigam campus udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(ARLive news)। उदयपुर नगर निगम परिसर में हाल ही में शुरू हुए लुधियाना ऊनी वस्त्र बाजार में लाखों की गड़बड़ी सामने आयी है। नगर निगम ने टेंडर तो 60 दुकानों का किया था, लेकिन यहां 65 दुकानें लगी हुई मिली। ये पांच दुकानें कैसे खुल गयी और किसकी हैं, निगम को इसकी भनक तक नहीं लगी। शुक्रवार को जब पार्षद और राजस्व समिति अध्यक्ष अरविंद जारोली ने टीम के साथ वुलेन मार्केट का निरीक्षण किया और दुकानों की गिनती की तो इस गड़बड़ी का खुलासा हुआ।

पार्षद अरविंद जारोली ने बताया कि पड़ताल में आया है कि टेंडर के जरिए स्टाॅल लगाने वाले दुकानदारों ने ही यह गड़बड़ी की है। जैसे उन्हें स्टाॅल के लिए 6 फीट की जगह मिली तो उन्होंने 2 फीट छोड़कर 4 फीट में ही स्टाॅल लगायी, ऐसे में पास के दूसरे दुकानदार ने किया और इस तरह से दो दुकानदारों ने मिलकर 1 एक्स्ट्रा दुकान निकाल ली। इस तरह से अलग-अलग दुकानदारों ने मिलकर ऐसे 5 दुकानें निकाली हैं। आशंका है कि दुकानदारों ने नगर निगम को राजस्व हानि देकर इन दुकानों को किराए पर दे दिया होगा।

जारोली ने बताया कि इस संबंध में नगर निगम के अधिकारियों को सूचित कर कार्यवाही करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

कोविड नियमों का भी है उल्लंघन

जानकारी के अनुसार दुकानदारों का इस तरह से 60 के जगह 65 दुकानों को खोलना कोरोना गाइडलाइंस का उल्लंघन भी है। शुरूआत में कोरोना के अनुसार सोशल डिस्टेंसिंग बनी रहे इसलिए नगर निगम ने करीब 40 दुकानों के ही टेंडर किए थे। लेकिन बाद में जब व्यापारियों ने दबाव बनाया और कहा कि उन्हें बहुत नुकसान हो जाएगा तो निगम ने कोरोना के नियमों के अनुरूप जगह देखकर करीब 20 दुकानों का अलग से टेंडर निकाला। इस तरह से निगम परिसर के लुधियाना मार्केट में 60 दुकानें लगी हैं।

Tags: #WoolenMarketInUdaipurNagarNigamWoolenMarketUdaipurWoolenClothesWoolenClothesMarketInUdaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .