AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

भारतवंशी माजू वर्गीज बाइडेन-हैरिस की “शपथ ग्रहण कमेटी” के लिए नामित

arln-admin by arln-admin
December 2, 2020
Reading Time: 1 min read
indian american maju verghese to plan biden harris oath ceremony


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाशिंगटन,(ARLive news)। अमेरिका के नवनिर्वाचपित राष्ट्रपति जो बाइडेन और उप राष्ट्रपति निर्वाचित कमला हैरिस ने भारतीय मूल के माजू वर्गीज को चार सदस्यीय ‘प्रेसिडेंशियल इनॉगरल कमेटी’ (PIC) के लिए नामित किया है। यह समिति 20 जनवरी को होने वाले शपथ ग्रहण से संबंधित कार्यक्रमों को आयोजित करेगी।

इस दल में मुख्य कार्यकारी अधिकारी के तौर पर टोनी एलन, कार्यकारी निदेशक के तौर पर माजू वर्गीज, उप कार्यकारी निदेशक के तौर पर एरिन विलसन और वाना कैंसेला को शामिल किया गया है।

वर्गीज ने एक बयान में कहा,‘‘ अमेरिकी लोगों की सेहत और सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को ध्यान में रखते हुए और अपने देश की ताकत को प्रदर्शित करते हुए नवनिर्वाचपित राष्ट्रपति जो बाइडेन और उप राष्ट्रपति निर्वाचित कमला हैरिस के शपथ ग्रहण कार्यक्रमों की योजना तैयार करने वाली टीम की मदद करना सम्मान की बात है।”

‘‘ यह ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह बाइडेन-हैरिस प्रशासन को पहले दिन से काम शुरू करने, महामारी से निपटने, अर्थव्यवस्था में सुधार करने और हमारे देश को जोड़ने का काम शुरू करने का अवसर प्रदान करेगा।” वर्गीज बाइडन-हैरिस अभियान में मुख्य परिचालन अधिकारी और वरिष्ठ सलाहकार थे। वर्गीज पेशे से वकील हैं और उनका जन्म अमेरिका में हुआ। वर्गीज के माता-पिता केरल के तिरुवल्ला से अमेरिका आए थे।

Tags: #BidenHarrisOathCeremony#IndianAmericanMajuVerghese#MajuVergheseBidenHarrisOathCeremonyIndianAmericanMajuVerghese

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .