AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

कोरोना से लड़ रही राजसमंद की “दीदी” भाजपा विधायक किरण माहेश्वरी का हुआ निधन

arln-admin by arln-admin
November 30, 2020
Reading Time: 1 min read
bjp mla kiran maheshwari died with corona 1


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर,(ARLive news)। राजसमंद की दीदी, भाजपा नेता पूर्व मंत्री और राजसमंद की विधायक किरण माहेश्वरी का बीती रात निधन हो गया। किरण माहेश्वरी पिछले 31 दिनों से कोरोना से लड़ रही थीं और गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थीं। स्थिति क्रिटिकल होने से वे 7 नवंबर से आईसीयू में थीं। किरण माहेश्वरी अभी 59 वर्षीय थीं।

जानकारी के अनुसार 28 अक्टूबर को किरण माहेश्वरी की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आयी थी। बुखार और सांस में तकलीफ होने और कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद से वे अस्पताल में भर्ती थीं, लेकिन स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने से 7 नवंबर को उन्हें गुरूग्राम स्थित मेदांता अस्पताल ले जाया गया था। हालत क्रिटिकल होने से उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया था, तब से वे आईसीयू में ही थीं। मेदांता के डाॅक्टर्स लगातार उनके स्वास्थ्य पर निगरानी बनाए हुए थे, लेकिन इतने दिनों बाद भी उनके स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो रहा था और स्थिति क्रिटिकल बनी हुई थी। रविवार रात किरण माहेश्वरी ने अंतिम सांस ली और उनका निधन हो गया।

लगातार चुनावी कार्यक्रमों में सक्रिय थीं

किरण माहेश्वरी का आखिरी पार्टी का चुनावी कार्यक्रम

किरण माहेश्वरी का जाना राजस्थान की राजनीति को एक बड़ा झटका भी माना जा रहा है। माहेश्वरी के निधन की खबर जैसे ही भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में पहुंची, शोक की लहर सी छा गयी। किरण माहेश्वरी एक अच्छी नेता होने के साथ ही काफी मिलनसार भी थीं, इसी के चलते उन्हें लोग दीदी कहकर से संबोधित करते थे। उन्हें राजमसंद में जनता का लगातार प्यार मिला और वे राजसमंद से लगातार 2 बार विधायक रहीं, वसुंधरा राजे सरकार में मंत्री, उदयपुर से सांसद और सभापति भी रही थीं। भाजपा में राज्य सहित केन्द्रीय नेतृत्व में इनकी अच्छी पैठ थी। किरण माहेश्वरी भाजपा में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुकी थीं। किरण माहेश्वरी पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की काफी करीबी मानी जाती थीं।

पार्टी में सदैव सक्रिय रहने के स्वभाव के चलते ही वे पिछले दिनों भी चुनावी कार्यक्रमों में सक्रिय रहीं और इसी दौरान वे कोरोना की चपेट में आ गयी थीं। 26 अक्टूबर को चित्तौड़गढ़ में हुए भाजपा पदाधिकारियों की कार्यक्रम में वे शामिल हुई थीं। इस बैठक के बाद पहले चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आयी थी, इसके बाद किरण माहेश्वरी के भी कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। इन्होंने कार्यक्रम में मंच साझा किया था।

Tags: #BJP#BJPMLAKiranMaheshwari#BJPMLAKiranMaheshwariDies#KiranMaheshwari#KiranMaheshwariDiesDueToCorona#KiranMaheshwariPassesAwayAfterTestedPositiveForCovid19#RajasamandMLAKiranMaheshwariDies

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .