राज्य सरकार ने स्कूल-कॉलेज को 23 नवंबर से खोलने का फैसला भी टाला
अहमदाबाद,(ARLive news)। अहमदाबाद में कोरोना वायरस (कोविड-19) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसे देखते हुए गुजरात सरकार ने फैसला लिया है कि 20 नवंबर से 23 नवंबर तक अहमदाबाद में रोजाना रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू रहेगा। इस दौरान दूध और दवाई की दुकानें ही खोलने की इजाजत होगी। इसके साथ ही राज्य सरकार ने स्कूल कॉलेज 23 नवंबर से खोलने का फैसला भी टाल दिया है।
अधिकारियों ने कहा, अहमदाबाद शहर में शुक्रवार (20 नवंबर) रात नौ बजे से कर्फ्यू शुरू होगा, जो सोमवार (23 नवंबर) सुबह छह बजे तक जारी रहेगा। अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि इस ‘पूर्ण कर्फ्यू’ के दौरान केवल दूध और दवा की दुकानें ही खुली रहेंगी। इसके अलावा शुक्रवार (20 नवंबर) से अगले आदेश तक रोजाना रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक रात्रि कर्फ्यू लागू रहेगा।


