AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

जयपुर पुलिस ने पकड़ा नकली नोट का कारखाना: दो दोस्त दुकान में छाप रहे थे नकली नोट, 42 हजार के नोट बरामद

arln-admin by arln-admin
November 19, 2020
Reading Time: 1 min read
fake currency seized in jaipur 2 accused arrest


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर,(ARLive news)। जयपुर के बगरू थाना पुलिस ने गुरूवार को नकली नोट छाप रहे कारखाने में छापा मारा है। यहां से दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और इनसे 42 हजार रूपए के नकली नोट बरामद किए हैं। इसके अलावा नकली नोट छापने वाली मशीन व अन्य उपकरण भी पुलिस ने जब्त किए हैं। यह कार्रवाई एडिशनल डीसीपी बजरंग सिंह शेखावत के नेतृत्व में बगरु थाने के इंस्पेक्टर विनोद कुमार मीणा और उनकी टीम ने की।

डीसीपी प्रदीप मोहन शर्मा ने बताया कि आरोपी नागौर हाल जयपुर निवासी संदीप चौधरी और बगरू के दहमी कलां निवासी सुभाष कुमावत को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से मिले 42 हजार रूपए में ज्यादातर 100-100 के नोट हैं। आरोपी अपनी दुकान मे 100, 200 और 500 के नकली नोट छाप रहे थे।

नकली नोट छापने हाईवे किनारे किराए पर ली दुकान

पुलिस ने बताया दोनों आरोपी अच्छे दोस्त हैं। दोनों से मिलकर जाली नोट छापने और बाजार में चलाने की योजना बनायी। इसके लिए इन्होंने एनएच 8 पर हरध्यानपुरा गांव में एक दुकान किराए पर ली। इसी दुकान के एक हिस्से में चोरी छिपे 100, 200 व 500 के नकली नोट छापने का काम करने लगे। इसके बाद कुछ स्थानीय लोगों की मदद से इन नोटों को आसपास के ग्रामीण इलाकों में बाजार में चलाने का काम शुरु कर दिया।

इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि इलाके में नकली नोट बाजार में दुकानदारों को दिए जा रहे है। तब पुलिस ने छानबीन शुरु की। तब हरध्यानपुरा में एक दुकान पर नकली नोट छापने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने गुरुवार को छापा मारकर दोनों युवकों को धरदबोचा और मौके से 42 हजार रुपए के नकली नोट बरामद कर लिए।

Tags: #fakecurrency#FakeCurrencyInBagruJaipur#FakeCurrencyInJaipur#FakeCurrencyNotes

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .