AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

चावल से लदे ट्रक में छुपकर कश्मीर जा रहे 4 आतंकियों को किया ढेर, जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद

arln-admin by arln-admin
November 19, 2020
Reading Time: 1 min read
4 terrorist of jaish e mohammad killed by security force near toll plaza in shrinagar


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

श्रीनगर,(ARLive news)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के चार आतंकियों को मार गिराया है। वहीं, एसओजी के दो जवान भी इस मुठभेड़ में घायल हुए हैं, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान जारी है।

घायल जवानों में अखनूर के कुलदीप राज (32) और नील कासिम बनिहाल रामबन के मोहम्मद इशाक मलिक (40) शामिल हैं। दोनों को गर्दन में चोट आई है। घायल जवानों को जीएमसी जम्मू में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। मुठभेड़ के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को भी बंद कर दिया गया है। जिस ट्रक में आतंकी आए थे, उसका नंबर जम्मू-कश्मीर का है। ट्रक से भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद किए जाने की खबर है। फिलहाल तलाशी अभियान जारी है।

चेकिंग के दौरान ट्रक में छुपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर की फायरिंग

जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे स्थित नगरोटा में बान टोल प्लाजा के पास यह मुठभेड़ हुई है। दरअसल, खुफिया एजेंसी से सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबल बान टोल प्लाजा के पास नाका लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। सुबह पांच बजे के करीब चावल से लदे एक ट्रक में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों का समूह जम्मू-श्रीनगर हाईवे के रास्ते कश्मीर जा रहा था। ट्रक को नाके पर रोका गया और चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान ट्रक में सवार आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी। फायरिंग करते हुए आतंकी जंगल की तरफ भाग निकले।

जवानों ने तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान आतंकियों ने फिर से सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए चारों आतंकियों को मार गिराया। जबकि एसओजी के दो जवान घायल हुए हैं।

Tags: #jaishemohammad#TerroristKilledBySecurityForces#TerroristKilledBySecurityForcesInShrinagar

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .