AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर के होटल में पकड़ी गयी इंटरनेशनल ड्रग्स (कोकेन) स्मगलर हैजल डोनाल्ड : मुंबई डीआरआई का उदयपुर में छापा

arln-admin by arln-admin
November 18, 2020
Reading Time: 1 min read
mumbai dri raid in udaipur and arrest international drugs smuggler from hotel


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
यूएस से मुंबई आए पार्सल में मिली कोकेन तस्करी का है मामला

उदयपुर,(ARLive news)। मुंबई से आयी डीआरआई की टीम ने उदयपुर के गुलाब बाग स्थित एक होटल में छापा मारकर इंटरनेशनल स्तर पर ड्रग्स स्मगलिंग में लिप्त एक महिला को गिरफ्तार किया है। बुधवार को डीआरआई टीम ने गिरफ्तार महिला वसई पालघर महाराष्ट्र निवासी हैजल डोनाल्ड कोरिया पत्नी डोनाल्ड कोरिया को उदयपुर कोर्ट में पेश किया और ट्रांजिट रिमांड के जरिए उसे मुंबई लेकर गयी।

डीआरआई की ओर से स्पेशल पब्लिक प्रोसीक्यूटर वकील प्रवीण खंडेलवाल ने एनडीपीएस एक्ट केसेज की स्पेशल कोर्ट के समक्ष पैरवी की।

फर्जी केवाईसी के जरिए हो रही थी यूएस से इंडिया कोकेन तस्करी

मामले के अनुसार 16 नवंबर को मुंबई में यूएस से फेडएक्स कुरियर कंपनी के जरिए एक पार्सल आया था। डीआरआई को सूचना थी कि इस पार्सल में मादक पदार्थ है। डीआरआई की टीम ट्रेक आईडी के जरिए यह पार्सल तक पहुंच गयी। पार्सल खोल कर देखा गया तो उसमें 502 ग्राम कोकेन निकली। यह पार्सल मलाड वेस्ट, मुंबई निवासी एंड्रिया टेलीज नाम की महिला के पते पर डिलीवर होना था। वहां डीआरआई की टीम पहुंची तो एंड्रिया टेलीज तो नहीं मिली, लेकिन सोनिया नाम की महिला मिली। डीआरआई की टीम ने सोनिया को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में सोनिया ने बताया कि एंड्रिया टेली नाम की कोई महिला नहीं है। उसकी साथी हैजल डोनाल्ड पार्सल रिसीव करवाने के लिए फर्जी केवाईसी का उपयोग करती है और हैजल ने ही यह पार्सल रिसीव करने के लिए एंड्रिया टेलीज नाम से केवाईसी डाॅक्यूमेंट उसे भेजा था। गिरोह की मुख्य सूत्रधार वही है। पूछताछ में पता चला कि हैजल उदयपुर घूमने गयी है और गुलाब बाग के पास स्थित होटल में ठहरी है। इस पर डीआरआई की टीम ने उदयपुर के गुलाब बाग स्थित होटल में दबिष दी और हैजल को गिरफ्तार किया।

Tags: #CocaineSmuggling#DRI#UdaipurLatestNews

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .