जयपुर,(ARLive news)। राजस्थान सरकार ने पूरे प्रदेश में पटाखों की बिक्री, आतिशबाजी पर रोक लगाई है। इसके बावजूद भी शहर में कई जगह चोरी छिपे हो रही पटाखों की बिक्री को रोकने के लिए पुलिस ने सोमवार को जयपुर की सभी पटाखों की दुकानों को सील करने की कार्रवाई शुरु कर दी।
जयपुर पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव ने सभी थानाधिकारियों को उनके क्षेत्रों में पटाखे की दुकानें सील करने के निर्देश दिये है। जिसके बाद पुलिस द्वारा शहर के बाजारों में सभी पटाखों की दुकानों को सील कर दुकानों के शटर पर एक नोटिस चस्पा किया जा रहा है।
अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर राहुल प्रकाश ने बताया कि कोई चोरी छिपे पटाखे बेचता है तो उस पर 10 हजार रूपए का जुर्माना किया जाएगा। वहीं, पटाखे जलाने और खरीदने पर 2 हजार रुपये का जुर्माना किया जायेगा। इसके अलावा पटाखों का अवैध भंडारण करने पर भी पुलिस पटाखों को जब्त कर सख्त कार्रवाई करेगी।


