AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

जयपुर हैरिटेज नगर निगम मेयर चुनाव से पहले पार्षदों के खरीद-फरोख्त का ऑडियो हुआ वायरल, एसीबी में शिकायत दर्ज

arln-admin by arln-admin
November 9, 2020
Reading Time: 1 min read
jaipur heritage nagar nigam parshad horse trading audio viral before mayor election


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर,(ARLive news)। 6 नगर निगमों के पार्षद चुनाव के बाद अपना बोर्ड बनाने को लेकर राजनीति गर्मायी हुई है। जयपुर हैरिटेज नगर निगम मेयर चुनाव से पहले सोमवार को खरीद-फरोख्त के ऑडियों वायरल होने से सनसनी फैल गई। कांग्रेस पार्षद दशरथ सिंह ने हैरिटेज में भाजपा महापौर प्रत्याशी कुसुम यादव के पति अजय यादव पर गैर भाजपाई पार्षदों की खरीद फरोख्त की कोशिश के आरोप लगाए हैं।

पार्षद दशरथ सिंह ने जयपुर मुख्यालय एसीबी को खरीद-फरोख्त से जुड़े दो ऑडियो रिकार्डिंग सौंपते हुए शिकायत दर्ज कराई है।

दशरथ सिंह ने अपना वीडियो जारी करते हुए कहा कि नगर निगम चुनाव में भाजपा को बहुमत नहीं मिलने पर वह गैर भाजपाई पार्षदों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने बताया कि उनके एक कार्यकर्ता ने उन्हें ऑडियो क्लिप उपलब्ध करवाई है। इसमें पार्षदों से संपर्क कर उन्हें ऑफर किया गया है। ऑडियो में 25-25 देने की बात कही जा रही है। इसके अलावा पार्षदों को बोर्ड में चेयरमैन बनाने, गाड़ी दिलवाने और वार्ड में ज्यादा काम करवाने सहित कई ऑफर दिए जा रहे हैं।

परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि अजय यादव के इस ऑडियो के वॉयस सैंपल की जांच होनी चाहिए। वहीं अजय यादव ने इसे कांग्रेस की राजनीतिक साजिश बताते हुए कहा कि ऑडियो में उनकी आवाज नहीं है। वे किसी भी तरह की जांच के लिए तैयार हैं। जरूरत पड़ी तो वॉइस सैंपल भी देंगे।

Tags: #JaipurHeritageMayorElection#JaipurHeritageNagarNigam#ParshadHorseTraidingInJaipurHeritageNagrNigam

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .