AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

कांस्टेबल भर्ती परीक्षा देने आए पटना के फर्जी परीक्षार्थी गिरोह का हुआ खुलासा : असली की जगह परीक्षा देने आए 9 युवक गिरफ्तार

arln-admin by arln-admin
November 6, 2020
Reading Time: 1 min read
rajasthan constable exam fake candidate gang caught by police 9 accused arrest


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
उदयपुर में पहली पारी में सुबह 9 बजे हुई परीक्षा में 80 प्रतिशत अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे

जयपुर,(ARLive news)। राजस्थान के विभिन्न जिलों में आज 2 पारियों में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा हुई। कड़े नियमों की पालना और सुरक्षा के बीच अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। इस बीच जयपुर पुलिस ने पटना से आए नकलचियों के गिरोह का खुलासा कर 9 युवकों को गिरफ्तार किया है, इसमें से 6 आरोपी असली अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देने आए थे।

जानकारी के अनुसार 6 युवक असली अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देने जयपुर आए थे, वहीं 3 इनका सहयोग करने और व्यवस्था के लिए साथ आए थे। पुलिस ने गिरोह सरगना बलराम और देवी सिंह सहित इन सभी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ जारी है।

गुर्जर आंदोलन ने रोके कांस्टेबल परीक्षा देने आ रहे युवकों के कदम

दूसरे राज्यों से आने वाले अभ्यर्थियों पर कोरोना के अलावा गुर्जर आंदोलन का भी बड़ा असर दिखाई दिया। सिर्फ उदयपुर जिले के आंकड़ों को लें तो 26000 परीक्षार्थी आज परीक्षा में शामिल होने वाले थे।। लेकिन सुबह की पारी में ही 80 प्रतिशत अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। मात्र 20 प्रतिशत अभ्यर्थी ही परीक्षा देने आए।

80 प्रतिशत अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों में दूसरे राज्यों के आने वाले अभ्यर्थियों की संख्या ज्यादा थी। इनमें सैकड़ों अभ्यर्थी तो सिर्फ गुर्जर आंदोलन के चलते पर्याप्त परिवहन व्यवस्था नहीं हो पाने के कारण परीक्षा देने नहीं आ सके। यह आंकड़ा तो सिर्फ उदयपुर का है, अगर राजस्थान देखें तो हजारों की संख्या में युवक गुर्जर आंदोलन के कारण पर्याप्त परिवहन साधन नहीं मिलने से परीक्षा देने नहीं आ सके।

हालांकि दूसरी पारी में अभ्यर्थियों की संख्या एकदम से बढ़ी और दोपहर 3 बजे होने वाली परीक्षा में करीब 65 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। दूसरी पारी में राजस्थान के रहने वाले अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था।

Tags: #ConstableBhartiExam#ConstableBhartiExam2020#RajasthanConstableExam2020#RajasthanPoliceConstableBhartiPariksha2020

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .