AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

मुकेश अंबानी के बीमार होने की खबर से 6% लुढ़का RIL का शेयर

arln-admin by arln-admin
November 2, 2020
Reading Time: 1 min read
reliance industried limited share price declines 6 percent due to mukesh ambani illness news


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई,(ARLive news)। देश की सबसे मूल्यावान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के शेयरों में सोमवार को करीब 6 फीसदी गिरावट आई। इस कारण महज एक घंटे में इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन 70 हजार करोड़ रुपए घट गया। ऐसा इसलिए, क्योंकि कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी की तबीयत खराब होने की चर्चा है।

हालांकि, इस मामले में RIL ने कोई भी कमेंट करने से मना कर दिया। इससे पहले इसी साल जुलाई में एक दिन में यह शेयर 6.2 फीसदी टूटा था। उस समय यह 1978 से घटकर 1798 रुपए पर आ गया था।

पिछले 15 दिनों से यह खबर सोशल मीडिया पर चल रही है कि मुकेश अंबानी की हालत खराब है। उनका लंदन में ऑर्गन ट्रांसप्लांट किया गया है। उनका वजन 30 किलो घट गया है। सोशल मीडिया पर यह कहा जा रहा है कि इसी वजह से अंबानी परिवार आईपीएल में नजर नहीं आ रहा। हालांकि, इसके ठीक उलट पिछले हफ्ते ही देश के दिग्गज वकील हरीश साल्वे की शादी में मुकेश अंबानी ने वेबिनार के जरिए उपस्थिति दर्ज कराई थी।

दस दिनों में कंपनी का मार्केट कैप एक लाख करोड़ रुपए घट गया

वैसे कुछ ब्रोकरेज हाउस का यह मानना है कि यह खबर अभी तक बाहर नहीं आई है और जब तक इसके बारे में पूरी तरह से कोई जानकारी नहीं आती है तब तक यह कहना गलत होगा, लेकिन शेयरों पर इसका असर आज सुबह जमकर दिखा है।

कुछ ब्रोकरेज हाउस कहते हैं कि फ्यूचर रिटेल की डील और शनिवार को कंपनी के खराब रिजल्ट की वजह से शेयरों पर दबाव है।

कुछ ब्रोकरेज हाउस कहते हैं कि रिजल्ट इतना खराब नहीं है कि शेयर 6 फीसदी टूट जाए। इसके पीछे कुछ और मामला है। सोमवार सुबह रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 6 फीसदी टूटकर 1940 रुपए तक जा पहुंचा था। यह पिछले चार महीनों का सबसे निचला स्तर है। इस वजह से सोमवार को एक घंटे में एमकैप 70 हजार करोड़ रुपए घट गया, जबकि 23 अक्टूबर से लेकर अब तक कंपनी का मार्केट कैप एक लाख करोड़ रुपए घट गया है।

Tags: #RelianceIndustriedLimited#RIL#RILSharePriceDeclines6%

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .