उदयपुर,(ARLive news)। गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड के 1/165 घर में रविवार रात बदमाश 4 लाख रूपए के जेवर-नकदी चोरी कर ले गए। परिवार दो दिन पहले ही अपने गांव खेरवाड़ा गया हुआ था।
पीड़ित परिवार के उज्जवल जैन ने बताया कि खेरवाड़ा निवासी मयंक कोठारी साॅफ्टवेयर इंजीनियर हैं और मादड़ी की निजी कंपनी में काम करते हैं, गोवर्धन विलास की हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी में किराए से रहते हैं। वे दो दिन पहले परिवार सहित अपने गांव खेरवाड़ा गए थे। रविवार रात आज सुबह पड़ोसी का फोन आया कि घर के ताले टूटे हुए हैं। आज दिन में घर आकर देखा तो बदमाष घर का ताला तोड़कर 25 हजार रूपए नगदी और साढ़े सात तोला सोने के जेवर व चांदी के जेवर चोरी कर ले गए।
काॅलोनीवासियों ने बताया कि क्षेत्र में पूर्व में भी चोरियां हो चुकी हैं, लेकिन उनके खुलासे नहीं हुए। आए दिन हो रही चोरियों के चलते क्षेत्रवासियों में खौफ और आक्रोष है। क्षेत्र में उपयुक्त पुलिस गष्त भी नहीं होती है।


