AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

पीएम मोदी दो दिवसीय गुजरात के दौरे पर जाएंगे, 31 अक्टूबर को करेंगे सी-प्लेन सेवा का उद्घाटन

arln-admin by arln-admin
October 26, 2020
Reading Time: 1 min read
pm-modi-2-day-visit-of-ahmedabad-and-inagurate-c-plane-service


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली/अहमदाबाद,(ARLive news)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30-31 अक्टूबर को गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह केवडिया में स्थित सरदार पटेल की सबसे ऊंची मूर्ति स्टैच्यू ऑफ यूनिटी और अहमदाबाद के रिवरफ्रंट का सफर सहज बनाने वाली सी-प्लेन सेवा की शुरूआत करेंगे।

बता दें, 31 अक्टूबर से यहां सी-प्लेन सेवा शुरू होने जा रही है। पीएम मोदी 31 अक्टूबर को गुजरात को एक नई सौगात देंगे। इसके तहत अहमदाबाद स्थित साबरमती रिवरफ्रंट और केवडिया में मौजूद स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के बीच सी-प्लेन सेवा शुरू होगी। इसी क्रम में सोमवार को स्पाइसजेट टेक्निक के एक ट्विन ओटर 300 सीप्लेन ने नर्मदा नदी किनारे केवडिया कॉलोनी पहुंच गया। यह प्लेन यहां से अहमदाबाद के लिए उड़ान भरेगा और इसके साथ ही साबरमती रिवरफ्रंट और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के बीच क्षेत्रीय संपर्क योजना की शुरू हो जाएगी।

19 सीटर सी-प्लेन हर रोज 4 उड़ान भरेगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर गुजरात में देश की पहली सी-प्लेन सर्विस की शुरूआत करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी का गुजरात में 30-31 अक्टूबर का दौरा काफी व्यस्त कार्यक्रम वाला होगा। 30 अक्टूबर को पीएम मोदी जंगल सफारी पार्क, क्रूज बोट, भारत भवन, एकता नर्सरी, चिल्ड्रन पार्क का उद्घाटन करेंगे। जबकि 31 अक्तूबर को आरोग्य वन का उद्घाटन करेंगे और नए आईएएस अफसरों को संबोधित करेंगे।

आईएएस अफसरों को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी सी प्लेन से अहमदाबाद के लिए रवाना होंगे। आपको बता दें, 31 अक्टूबर से 19 सीटर सी-प्लेन हर रोज 4 उड़ान भरेगा। इसका किराया 4,800 रुपये प्रति व्यक्ति रखा गया है। सी-प्लेन सरदार सरोवर बांध की झील नंबर 3 में उतरेगा।

Tags: #CPlaneServiceInagurate#PMModi#PMModiInagurateCPlaneServiceInGujrat#PMNARENDRAMODI

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .