AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

MNIT में असिस्टेंट रजिस्ट्रार अकाउंट और जेईएन 49 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार

arln-admin by arln-admin
October 24, 2020
Reading Time: 1 min read
JAIPUR ACB TRAP MNIT ASSISTANT RAGISTRAR OR JEN TAKING 49000 BRIBE MONEY FROM WORK CONTRACTOR


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर,(ARLive news)। एसीबी मुख्यालय एसआईडब्लू टीम ने शनिवार शाम मालवीय नेशनल इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी (MNIT) में बड़ी कार्रवाई करते हुए असिस्टेंट रजिस्ट्रार अकाउंट बीरबल सिंह और एक जेईएन नरेश कुमार जांगिड़ को 49 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। एसीबी डीजी बीएल सोनी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव नैन के नेतृत्व में कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

एसीबी डीजी बीएल सोनी ने बताया कि परिवादी ठेकेदार ने शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके अनुसार एमएनआईटी में बनी एक मैकेनिकल ब्रांच की लैब में कुछ रेनोवेशन का काम करवाया था। इस काम के पेटे ठेकेदार का 8 लाख रुपए का भुगतान किया जाना था। भुगतान के बिलों को पास करने की एवज में असिस्टेंट रजिस्ट्रार अकाउंट बीरबल सिंह और जेईएन नरेश कुमार जांगिड़ ने ठेकेदार से 7 फीसदी कमीशन के हिसाब से 49 हजार रुपए की रिश्वत मांगी।

एसीबी ने शिकायत का सत्यापन कर ट्रैप कार्रवाई का आयोजन किया। जिसके तहत परिवादी ठेकेदार शाम को 49 हजार रुपए रिश्वत की राशि देने एमएनआईटी कैंपस में बने असिस्टेंट रजिस्ट्रार अकाउंट के निवास पर पहुंचा। रुपये लेने के बाद असिस्टेंट रजिस्ट्रार बीरबल सिंह ने 7 हजार रुपए और जेईएन नरेश कुमार जांगिड़ ने 42 हजार रुपए आपस में बाँट लिए। इसी दौरान एसीबी ने दोनों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

Tags: #ACBTrapMNITAssistantRagistrarTakingBribe#MNIT#MNITJaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .