मुंबई,(ARLive news)। आज सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट आई। बाजार में आई गिरावट से निवेशकों को करीब तीन लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 2.61 फीसदी की गिरावट के साथ 1066.33 अंक नीचे 39728.41 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 2.43 फीसदी (290.70 अंक) की गिरावट के साथ 11680.35 के स्तर पर बंद हुआ।
विश्लेषकों के अनुसार, आगे बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। इसलिए निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए। बाजार में आई गिरावट से निवेशकों को करीब तीन लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इससे पहले लगातार 10 कारोबारी सत्रों से शेयर बाजार में लाभ दर्ज किया जा रहा था, जो 13 साल में तेजी का सबसे बड़ा सिलसिला था।
रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईटी कंपनियों के शेयरों में मुनाफावसूली ने शेयर बाजार पर दबाव डला। हालांकि ऑटो और मेटल के शेयरों में खरीदारी से बाजार को थोड़ा सहारा मिला, लेकिन अंत में यह लाल निशान पर बंद हुआ।
मौजूदा समय में कंपनी का बाजार पूंजीकरण 420.38 अरब रुपये है। दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज एशियन पेंट्स, जेएसडब्ल्यू स्टील और कोल इंडिया के अतिरिक्त सभी कंपनियों के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। शीर्ष गिरावट वाले शेयरों में बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक और रिलायंस के शेयर शामिल हैं। सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें फार्मा, आईटी, ऑटो, मेटल, एफएमसीजी, पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक, फाइनेंस सर्विसेज, बैंक, मीडिया और रियल्टी शामिल हैं।


