AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

हैदराबाद में भारी बारिश, 9 की मौत

arln-admin by arln-admin
October 14, 2020
Reading Time: 1 min read
heavy rain in hyderabad 9 people died


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हैदराबाद,(ARLive news)। तेलंगाना के कई जिलों में मंगलवार रात से भारी बारिश हो रही है। राजधानी हैदराबाद में बीते 24 घंटे में यहां 20 सेमी बारिश हुई। इसके बाद शहर की सड़कों पर पानी भर गया। कई गाड़ियां पानी के तेज बहाव में बह गईं। शहर के बंडलगुडा इलाके में एक घर पर पत्थर गिरने से 2 महीने के बच्चे समेत 9 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग घायल हो गए। लोगों की मदद के लिए पुलिस-प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है।

वहीं, ओडिशा में भी भारी बारिश हुई है। यहां के गजपति में 12 गांवों के 500 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव पैदा होने की वजह तेलंगाना और ओडिशा के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। ग्रेटर हैदराबाद म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (जीएचएमसी) ने ट्वीट किया, ‘‘एलबी नगर में 25 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। बारिश कुछ घंटे और जारी रह सकती है। लोगों से गुजारिश है कि घरों के भीतर ही रहें, सुरक्षित रहें। राज्य आपदा कार्रवाई बल और फायर सर्विस डिपार्टमेंट के कर्मचारियों को जलभराव वाले इलाके में लोगों को सुरक्षित निकाल रहे हैं।

निचले इलाके में जलभराव और बाढ़ जैसी समस्या

तेलंगाना के मुख्य सचिव सोमेश कुमार ने सभी जिला प्रशासन को अलर्ट पर रहने का ऑर्डर दिया है। उन्होंने सभी कलेक्टर, पुलिस कमिश्नर, एसपी और को अलर्ट पर रहने के लिए कहा है। मंगलवार रात उन्होंने अधिकारियों से कहा- मुख्यमंत्री ने राज्य के हालात के बारे में जानकारी ली है। उन्होंने पूरे जिला प्रशासन को अलर्ट पर रहने का ऑर्डर दिया है। राज्य में भारी बारिश हो रही है। कई अप्रिय घटनाएं भी सामने आई हैं। सभी जिलों के अफसर टेलीकॉन्फ्रेंस से अपने मंडल ऑफिसर्स के संपर्क में रहें। निचले इलाके में जलभराव और बाढ़ जैसी समस्या हो सकती है।

एआईएमआईएम के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार रात बारिश प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उन्होंने इसके बाद ट्वीट किया- मैं बंडलगुडा इलाके का जायजा लेने गया था। यहां पर एक निजी मकान की दीवार ढह गई। इसमें 9 लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए।

Tags: #FloodInHyderabadHheavyRainInHyderabadHheavyRainInHyderabad9PeopleDied

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .