गोगुंदा/उदयपुर,(ARLive news)। उदयपुर-गोगुंदा हाईवे पर सोमवार सुबह तेज स्पीड में आए ट्रेलर ने भेड़ों के झुंड को रोंद दिया। हादसे में 70 भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं कई भेड़ें घायल हो गयीं, जिन्हें पशु चिकित्सालय उपचार के लिए ले जा गया। भेड़ों को ले जा रहे उनके रेबड़ के भी चोटें आयी हैं।
जानकारी के अनुसार इन दिनों रेबड़ अपनी भेड़ें लेकर मारवाड़ की तरफ लौट रहे हैं। भेड़ों के झुंड के साथ रेबड़ उदयपुर-गोगुंदा हाईवे पर बरोड़ा चैकी के पास से गुजर रहा था, तभी ढलान पर तेज स्पीड पर आए ट्रेलर ने भेड़ों के झुंड पर ट्रेलर चढ़ा दिया। तेज स्पीड ट्रेलर देखकर रेबड़ ने खुद सड़क किनारे कूद कर जान बचायी। अनियंत्रित ट्रेलर भेड़ों को रौंदते हुए फरार हो गया। हाईवे पर भेड़ों के चीथड़े बिखर गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ देर के लिए एक तरफा यातायात बंद किया और मृत भेड़ों को हाईवे से हटाकर रास्ता साफ किया गया। इसके बाद यातायात सुचारू हो सका।

