AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

रिपब्लिक टीवी के सीएफओ को पुलिस ने आज पूछताछ के लिए बुलाया

arln-admin by arln-admin
October 10, 2020
Reading Time: 1 min read
mumbai police call republic tv cfo for interrogation


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई,(ARLive news)। टेलीविजन रेटिंग प्वाइंट्स से छेड़छाड़ करने वाले कथित रैकेट की जांच के सिलसिले में मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को रिपब्लिक टीवी के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) शिव सुब्रमण्यम सुंदरम को समन जारी किया। उनसे शनिवार सुबह 11 बजे पुलिस मुख्यालय पहुंचकर जांच में शामिल होने के लिए कहा गया है। इस बीच सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने निजी चैनलों पर प्रसारित होने वाले कंटेंट को लेकर एडवाइजरी जारी की है।

सुंदरम के अलावा मराठी चैनल ‘फक्त मराठी’ एवं ‘बॉक्स सिनेमा’ और कुछ विज्ञापन एजेंसियों के अकाउंटेंट को भी समन किया गया है। सुंदरम को भेजे समन में कहा गया है, यह मानने का पर्याप्त आधार है कि वह मामले के कुछ तथ्यों और परिस्थितियों से वाकिफ हैं और उनकी पुष्टि करने की जरूरत है।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने निजी चैनलों के लिए एडवाइजरी जारी की

चैनलों के बीच छिड़ी टीआरपी की जंग के बीच सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने निजी चैनलों के लिए शुक्रवार को एडवाइजरी जारी की। इसमें उनसे केबल टेलीविजन नेटवर्क (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत प्रोग्राम कोड का पालन करने के लिए कहा गया है। इसके मुताबिक किसी कार्यक्रम में आधा सच, अश्‍लील और बदनाम करने वाली सामग्री नहीं दिखाई जानी चाहिए। इसके अलावा कार्यक्रम में किसी व्यक्ति, समूह, समाज के वर्ग, जनसाधारण और देश के नैतिक जीवन की आलोचना, छवि बिगाड़ने या कलंकित करने वाली सामग्री नहीं दिखाई जानी चाहिए।

इसमें दिल्ली हाई कोर्ट के हालिया आदेश का जिक्र भी किया गया है। इस बीच सूचना प्रौद्योगिकी पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर की अध्यक्षता वाली संसदीय स्थायी समिति ने टीआरपी मसले पर विचार-विमर्श करने का फैसला किया है। समिति के सदस्य और कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने थरूर से यह अनुरोध किया था। उल्‍लेखनीय है कि मुंबई पुलिस ने गुरुवार को टेलीविजन रेटिंग प्वाइंट्स (टीआरपी) से छेड़छाड़ करने वाले रैकेट का भंडाफोड़ करने का दावा किया था। उसने बताया कि इस संबंध में चार लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। इस मामले में रिपब्लिक टीवी ने पुलिस के दावे को खारिज करते हुए कहा है कि वह मुंबई पुलिस आयुक्त के खिलाफ मानहानि का केस दाखिल करेगा।

Tags: #ArnavGoswami#MumbaiPolice#RepublicTV#TRP

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .