AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

प्रतापनगर में हुई चेन स्नैचिंग का 24 घंटे में हुआ खुलासा: 2 बदमाश गिरफ्तार

arln-admin by arln-admin
October 7, 2020
Reading Time: 1 min read
udaipur chain snachers arrested by pratapnagar police in 24 hours of chain snaching


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चित्तौड़गढ़ के आदतन बदमाशों ने उदयपुर में आकर की वारदात

उदयपुर,(ARLive news)। प्रतापनगर थाना क्षेत्र के सी-क्लास काॅलोनी में पौती को टहला रही महिला के साथ मंगलवार सुबह हुई चेन स्नैचिंग की वारदात का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। प्रतापनगर पुलिस ने 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाश चित्तौड़गढ़ के रहने वाले हैं और आदतन अपराधी है। उदयपुर में उन्हें कोई पहचानेगा नहीं, इसलिए चोरी की बाइक से आकर चेन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया।

एडि.एसपी गोपाल स्वरूप मेवाड़ा ने बताया कि कन्नोज, भदेसर, हाल कुंभानगर चित्तौड़गढ़ निवासी राहुल पुत्र राजेन्द्र और शिव काॅलोनी चंदेरिया चित्तौड़गढ़ निवासी यशपाल सिंह पुत्र बसंत सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मौज-शौक के खर्चे पूरे करने के लिए वारदात करना कबूल किया है। राहुल आदतन अपराधी है और कुछ दिनों पहले ही जमानत पर जेल से छूटा है। चित्तौड़गढ़ में उसे पुलिस पहचान लेगी, इसलिए साथी यशपाल के साथ उदयपुर आया और यहां चेन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया।

वारदात के बाद पुलिस ने प्रतापनगर थाना, स्पेशल टास्क फोर्स सहित विभिन्न थानों की अलग-अलग टीमों को अपराधियों की धरपकड़ में लगा दिया। सीसीटीवी फुटेज, साइबर सेल की मदद और पारंपरिक पुलिसिंग के जरिए पुलिस ने दोनों बदमाशों को चिह्नित किया और उन्हें पकड़कर पूछताछ की तो बदमाशों ने वारदात कबूल ली।

वारदात के खुलासे में इनकी मुख्य भूमिका रही

प्रतापनगर थानाधिकारी विवेक सिंह मय थाना स्टाफ, उदयपुर साइबर सेल के गजराज सिंह, स्पेशल टास्क फोर्स के हेडकांस्टेबल सुखदेव, विक्रम सिंह, कांस्टेबल रविन्द्र, योगेश, प्रहलाद, अनिल, तपेन्द्र व मनमोहन और चितौडगढ स्पेशल टास्क फोर्स से कांस्टेबल रामावतार, पवन बिजारनीयां, सदर कोतवाली प्रभारी विक्रम सिंह की विशेष भूमिका रही है।

Tags: #ChainSnaching#ChainSnachingInUdaipur#UdaipurChainSnachersArrest#UdaipurChainSnachersArrestedByPratapnagarThana#UdaipurPoliceArrestChainSnachers

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .