AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

महिला के साथ फिर हुई चेन स्नैचिंग: महिलाएं रहें सावधान, बिना नंबर प्लेट लगी बाइक पर आए थे बदमाश

arln-admin by arln-admin
October 6, 2020
Reading Time: 1 min read
chain snaching in pratapnagar udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(ARLive news)। प्रतापनगर थाना क्षेत्र के सी-क्लास कॉलोनी में मंगलवार सुबह अपनी पौती को बेबी ट्रॉली में लेकर घूम रही महिला के साथ चेन स्नैचिंग की वारदात हुई। महिला घर के बाहर ही खड़ी थीं, तभी बदमाश पैदल-पैदल गली में आया, छोटे बेबी को प्यार जताते हुए पुचकारा और जब दादी ने अनजान व्यक्ति देखकर उसकी डांट लगायी तो उसी समय मौका पाकर बदमाश महिला के गले से चेन तोड़कर ले गया। गली के बाहर ही बदमाश का साथी बाइक लेकर खड़ा था, जिस पर सवार होकर बदमाश फरार हो गया।

Chain Snaching in udaipur

काॅलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गयी। बदमाश महिला के गले से चेन तोड़ते हुए नजर आ रहा है। पुलिस ने बदमाशों की बाइक देखी तो उस पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। यहां सवाल पुलिस से भी है। शहर में पुलिस कोरोना और यातायात नियमों की पालना में चालान तो बना रही है। लेकिन शहर के कई चैराहों से बिना नंबर की बाइक निकल जाती है, उस पर किसी पुलिसकर्मी का ध्यान क्यों नहीं जाता है। पुलिस की शहर में घूम रहे इन संदिग्धों पर क्यों नहीं पड़ती।

लोग गली-मोहल्लों, काॅलोनी में आने वाले संदिग्धों पर रखें नजर

इन दिनों शहर में चेन स्नैचर्स सक्रिय हैं। पिछले 15-20 दिनों में चेन स्नैचिंग की 5-6 वारदातें हो चुकी हैं। इसके अलावा घरों में चोरी की वारदातें भी लगातार हो रही हैं। ऐसे में लोग खासकर महिलाएं सतर्क रहें। पुलिस ने अपील की है कि उनकी कॉलोनी में अगर कोई संदिग्ध लड़के पैदल या बाइक पर घूमते दिखायी दें तो उसे रोकें और पुलिस को सूचना दें।

पुलिस ने बताया कि सी-क्लास कॉलोनी निवासी मंजू दायमा 45 अपनी पौती को सुबह घुमाने घर से निकली थीं। पौती कुछ महीने की ही है, ऐसे में उसे बेबी ट्रॉली में लेकर वे बाहर घूम रही थीं और उसके पास बैठकर उसे खिला रही थीं। तभी गली में एक बदमाष आया और उसने बच्ची को प्यार से पुचकारते हुए महिला का ध्यान भटकाया। महिला ने अनजान व्यक्ति होने से उसे देखकर जैसे ही डांटा, उसी समय बदमाष ने महिला के गले पर झपट्टा मारा और चेन लूट कर ले गया।

पुलिस ने कहा कोरोनाकाल में नए-नए लड़के अपराध कर रहे हैं, जिनका पिछला कोई रिकॉर्ड नहीं है। पिछले दिनों बैंक के बाहर लूट के लिए हुई एग्जिक्यूटिव की हत्या में भी ऐसे ही लड़के वारदात में शामिल निकले जिनका कोई रिकॉर्ड नहीं था। ऐसे में पुलिस के लिए चुनौतियां बढ़ गयी है। माता-पिता भी ध्यान दें कि उनके बच्चे बाहर जाकर क्या काम कर रहे हैं और उनके पास अतिरिक्त पैसे आ रहे हैं तो वे कहां से आ रहे हैं। वहीं लोग भी ध्यान दें कि उनके कॉलोनी, मौहल्ले में कोई संदग्धि व्यक्ति को नहीं घूम रहा है।

Tags: #ChainSnachingCCTVFootage#ChainSnachingInUdaipur#UdaipurChainSnaching

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .