Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान में आज 2173 कोरोना संक्रमित, 15 की मौत: उदयपुर में 101 संक्रमित

उदयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 1 लाख 35292 तक पहुंच गयी है। आज 2173 नए केस की पुष्टि हुई है। अभी 20581 एक्टिव केस हैं। अब तक राज्य में 1486 लोगों की मौत हो चुकी है।

राज्य में आज सर्वाधिक जयपुर में 408, जोधपुर में 336, बीकानेर में 139, भीलवाड़ा में 107, अलवर में 109, उदयपुर में 101, अजमेर में 90 संक्रमितों की पुष्टि हुई है।

उदयपुर में आज 101 संक्रमितों में 63 शहरी क्षेत्र और 38 ग्रामीण क्षेत्र से हैं। इसमें 8 कोरोना वाॅरियर्स हैं, 39 क्लोज काॅन्टेक्ट से हुए संक्रमित और 54 संक्रमण के नए मामले हैं। उदयपुर में संक्रमितों की कुल संख्या 4486 हो गयी है। इसमें 515 एक्टिव केस हैं।

अन्य खबरें पढ़ने के लिए होम पेज https://www.arlivenews.com पर जाएं

corona positive in rajasthan till september 2020

Exit mobile version