AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

डूंगरपुर उपद्रव की आग खेरवाड़ा पहुंची, तोड़फोड़ के विरोध में व्यापारियों ने किया थाने का घेराव, खेरवाड़ा, ऋषभदेव में इंटरनेट बंद

arln-admin by arln-admin
September 26, 2020
Reading Time: 1 min read
dungarpur disorder reached kherwada or rishabhdev internet service suspended


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(ARLive news)। डूंगरपुर में चल रहे उपद्रव की आग अब पड़ोसी जिलों के बॉर्डर एरिया में पहुंच चुकी है। शुक्रवार रात को उपद्रवियों ने खेरवाड़ा में 12 से अधिक दुकानों में जमकर लूट-पाट तोड़फोड़ कर आगजनी की। निजी ट्रेवल्स की 5 बसों को आग लगा दी और होटलों में भी तोड़फोड़ की। इस उपद्रव के विरोध में शनिवार को खेरवाड़ा के 1000 से अधिक व्यापारी इकट्ठे हो गए और खेरवाड़ा थाने का घेराव किया।

डूंगरपुर के उपद्रव की आग पड़ोसी जिलों में पहुंचने जिला प्रषासन ने आदिवासी बाहुल्य ऋषभदेव और खेरवाड़ा में इंटरनेट सेवा बंद कर दी है। इधर जानकारी आ रही है कि बांसवाड़ा के कुछ क्षेत्र में भी इंटरनेट बंद किया गया है।

आईजी बिनीता ठाकुर, एसपी कैलाश चन्द्र विश्नोई, कलेक्टर चेतन देवड़ा जाब्ते सहित खेरवाड़ा में हैैं। इधर सरकार के स्तर पर भी आंदोलन की अगुवाई कर रहे एसटी अभ्यर्थियों से बातचीत का प्रयास किया जा रहा है, ताकि इस समस्या का कोई हल निकाला जा सके।

व्यापारियों में आक्रोष

खेरवाड़ा में व्यापारियों ने कहा कि सरकार मौन बैठी हुई है और हमारी दुकाने लूटी जा रही हैं। सरकार कोई सख्त एक्षन क्यों नहीं ले रही है। हमारी दुकानें जला दी गयी हैं और यहां अधिकारी हमारे सामने बैठकर उच्च अधिकारियों को सूचना दे रहे हैं कि यहां सब ठीक है, अंडर कंट्रोल है। सरकार किस बात का इंतजार कर रही है। जब सबकुछ हाथ से निकल जाएगा सरकार तब चेतेगी क्या। हमारा जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपायी कौन करेगा।

Tags: #DungarpurDisorder#DungarpurDisorderRiots#DungarpurRiotsOnNH8#InternetServiceSuspendedInKherwadaRishabhdevTribalArea#InternetServiceSuspendedInRishabhdevTribalArea

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .