श्रीगंगानगर,(ARLive news)। श्रीगंगानगर एसीबी ने गुरुवार को आयुर्वेद विभाग के असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर को 15 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। आरोपी ने एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन लगाने और वेतन निर्धारण करवाने की एवज में रिश्वत की मांग की गई थी।
जानकारी के अनुसार परिवादी जिले के सादुलशहर के वरिष्ठ आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी गौवर्धन लाल ने आयुर्वेद विभाग के असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर पवन कुमार शर्मा के खिलाफ एसीबी को शिकायत दर्ज कराइ थी। जिसके अनुसार पवन कुमार शर्मा ने परिवादी की एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन लगवाने और वेतन निर्धारण के लिए रिश्वत की मांग की है।
एसीबी द्वारा 20 सितंबर को शिकायत का सत्यापन करने के दौरान आरोपी पवन ने 3000 रुपए प्राप्त किये। जिसके बाद एसीबी ने गुरुवार को ट्रैप कार्रवाई करते हुए आरोपी पवन को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। साथ ही रिश्वत की राशि 15000 रुपये भी बरामद किये।


