AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

प्रदेश की पहली भूमिगत मेट्रो रेल शुरू : मुख्यमंत्री ने बड़ी चौपड़ से मानसरोवर के लिए रवाना किया

arln-admin by arln-admin
September 23, 2020
Reading Time: 1 min read
rajasthan first under ground metro rail starts cm gehlot flag off metro for badi chaupar to mansarovar


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर,(ARLive news)। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को प्रदेश की प्रथम भूमिगत मेट्रो रेल परियोजना, जयपुर मेट्रो फेज-1 बी (चांदपोल से बड़ी चौपड़) का वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से लोकार्पण किया। अशोक गहलोत और यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने बड़ी चौपड़ से मेट्रो को हरी झंडी दिखा कर मानसरोवर के लिए रवाना किया। आम जनता शाम 4 बजे से बड़ी चौपड़ से मेट्रो में सफर कर सकेंगी। शहर के लोगों को 7 साल के इंतजार के बाद मेट्रो की सौगात मिल गई। बड़ी चौपड़ से मानसरोवर के बीच मेट्रो चलने में करीब 3149 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। इससे बनने में 10 साल 2 महीने लगे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन स्वर्णिम अक्ष्ररों में लिखा जाएगा। जहां यह काम चल रहा था वहां हैरिटेज के साथ काफी व्यस्त इलाका था। बिना दुर्घटना के इतना बड़ा काम हो जाना आश्चर्य की बात है। मेट्रो साइट से मंदिर शिफ्ट किए गए, पेड़ों को भी काटा नहीं गया बल्कि उन्हें दूसरी जगह रोपा गया। मकानों दुकानों को कोई नुकसान नहीं पहुंचे इसका ध्यान रखा गया ,यह आसान नहीं था, बल्कि बड़ी चुनौती था। इस सारे काम में जयपुरवासियों को पूर्ण सहयोग रहा।

सीतापुरा से अंबाबाड़ी तक का 22 किमी का सेकंड फेज का काम भी शुरू करेंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सीतापुरा से अंबाबाड़ी तक का 22 किमी का सेकंड फेज का काम भी शुरू करेंगे। इसमें एयरपोर्ट भी जुड़ जाएगा। जल्दी ही मानसरोवर को दूसरे इलाकों से जोड़ा जाएगा। यह हमारी प्रायोरिटी में है लेकिन कोरोना के कारण इसमें विलंब हो रहा है। पर्यटकों सहित लाखों लोग जयपुर आते हैं अब उन्होंने यात्रा करने में आसानी होगी।

महिला पायलट शैफाली ने मेट्रो चलाकर किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन से पहले मेट्रो को चलाने वाली पायलट शैफाली से अपने विचार रखने को कहा। इस पर शैफाली ने कहा कि यह मेरे लिए गर्व की बात है कि मुझे भूमिगत मेट्रो चलाने का मौका मिला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अच्छी बात है कि इस काम का शुभारंभ एक महिला के हाथों हो रहा है।

मेट्रो से होगा सफर आसान

बड़ी चौपड़ से मानसरोवर के बीच मेट्रो की दूरी तय करने में मेट्रो को मात्रा 26 मिनट लगेंगे। एक ट्रेन को आने-जाने में 52 मिनट लगेंगे। मेट्रो में स्मार्ट कार्ड से ही एंट्री होगी। कार्ड 100 रुपए में हर मेट्रो स्टेशन पर उपलब्ध है। इसमें से 50 रुपए सिक्यूरिटी राशि होगी और 50 रु की यात्रा कर सकेंगे। इसके बाद इसे मेट्रो वेबसाइट, डेबिट, क्रेडिट कार्ड से रिचार्ज करा सकते हैं। कार्ड की मियाद 10 साल की है। एक कार्ड से परिवार का कोई भी सदस्य यात्रा कर सकता है। कार्ड खरीदने के लिए किसी दस्तावेज की जरूरत नहीं है।

चांदपोल से बड़ी चौपड़ के बीच मेट्रो का किराया सिर्फ 6 रुपए होगा वहीं चांदपोल से छोटी चौपड़ के लिए भी 6 रुपए ही लगेगा। बड़ी चौपड़ से मानसरोवर के लिए 22 रुपए और चांदपोल से मानसरोवर का 18 रुपए किराया होगा। जयपुर मेट्रो मानसरोवर से शुरू होकर न्यू आतिश मार्केट, विवेक विहार, श्याम नगर, रामनगर, सिविल लाइन्स, रेलवे स्टेशन, सिंधी कैंप, चांदपोल होते हुए छोटी चौपड़ फिर बड़ी चौपड़ पहुंचेगी।

Tags: #JaipurMetro#RajasthanFirstUnderGroundMetroTrain#RajasthanFirstUnderGroundMetroTrainStarts

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .