AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

रिलायंस रिटेल में अमेरिकी कंपनी केकेआर 5550 करोड़ में खरीदेगी 1.28 फीसदी हिस्सेदारी

arln-admin by arln-admin
September 23, 2020
Reading Time: 1 min read
american company kkr will invest 5550cr in reliance retail for company shares


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई,(ARLive news)। मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली कंपनी रिलायंस रिटेल को अपना दूसरा निवेशक मिल गया है। दुनिया की दिग्गज टेक इन्वेस्टर कंपनी सिल्वर लेक के बाद अब अमेरिकी कंपनी केकेआर ने रिलायंस रिटेल में हिस्सेदारी खरीदने की घोषणा किया है। केकेआर 1.28 फीसदी हिस्सेदारी 5550 करोड़ रुपये में खरीदेगी। केकेआर ने रिलायंस रिटेल में 4.21 लाख करोड़ रुपये के वैल्युएशन पर निवेश किया है।

मालूम हो कि साल की शुरुआत में केकेआर ने जियो प्लेटफॉर्म्स में 11,367 करोड़ का निवेश किया था। यह केकेआर का रिलायंस इंडस्ट्रीज की एक सहायक कंपनी में दूसरा निवेश है। रिलायंस रिटेल लिमिटेड के देशभर मे फैले 12,000 से ज्यादा स्टोर्स में सालाना करीब 64 करोड़ ग्राहक आते हैं। यह भारत का सबसे बड़ा और सबसे तेजी से विकसित होने वाला रिटेल बिजनेस है। रिलायंस रिटेल के पास देश के सबसे लाभदायक रिटेल बिजनेस तमगा भी है।

रिलायंस रिटेल ने छोटे और असंगठित व्यापारियों का डिजिटलीकरण शुरू किया है

कंपनी खुदरा वैश्विक और घरेलू कंपनियों, छोटे उद्योगों, खुदरा व्यापारियों और किसानों का एक ऐसा तंत्र विकसित करना चाहती है, जिससे उपभोक्ताओं को किफायती मूल्य पर सेवा प्रदान की जा सके और लाखों रोजगार पैदा किए जा सकें। रिलायंस रिटेल ने अपनी नई वाणिज्य रणनीति के तहत छोटे और असंगठित व्यापारियों का डिजिटलीकरण शुरू किया है। कंपनी का लक्ष्य दो करोड़ व्यापारियों को इस नेटवर्क से जोड़ना है। यह नेटवर्क व्यापारियों को बेहतर टेक्नोलॉजी के साथ ग्राहकों को बेहतर मूल्य पर सेवाएं देने में सक्षम बनाएगा।

इस संदर्भ में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने कहा कि, ‘रिलायंस रिटेल वेंचर्स में एक निवेशक के रूप में केकेआर का स्वागत करते हुए मुझे खुशी हो रही है, क्योंकि हम सभी भारतीयों के लाभ के लिए भारतीय रिटेल इकोसिस्टम को विकसित करने और बदलने के लिए लगातार आगे बढ़ रहे है। हम अपने डिजिटल सेवाओं और रिटेल बिजनेस में केकेआर के ग्लोबल प्लेटफॉर्म, इंडस्ट्री नॉलेज और ऑपरेशनल एक्सपर्टिस का लाभ लेने को तैयार हैं’। वहीं, केकेआर के सह-संस्थापक हेनरी क्राविस ने कहा कि, ‘हम रिलायंस रिटेल वेंचर्स में इस निवेश के माध्यम से रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ अपने संबंधों को और मजबूत कर रहे हैं।

इससे पहले अमेरिका की निजी इक्विटी कंपनी सिल्वर लेक ने रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की सहायक कंपनी रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (आरआरवीएल) में 7,500 करोड़ रुपये का निवेश करने का एलान किया था। कंपनी रिलायंस में 1.75 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी। सिल्वर लेक ने रिलायंस की टेक कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स में भी 10,200 करोड़ रुपये का निवेश किया था।

Tags: #AmericanCompanyKKRGroup#RelianceRetailKKRGroupInvests5550CrInRelianceRetail

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .