भीलवाड़ा,(ARLive news)। आबकारी विभाग ने शहर के बाईपास पर मंगलवार सुबह कंटेनर में ले जाई जा रही 1 करोड़ की हरियाणा निर्मित अवैध शराब के 1325 कार्टन जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया। जिनसे फिलहाल शराब के बारे में पूछताछ की जा रही है।
अजमेर जोन के अतिरिक्त आबकारी आयुक्त राजेंद्र राठौड़ के निर्देशन में सहायक आबकारी अधिकारी महिपाल सिंह राणावत और आबकारी थाना भीलवाड़ा शहर रामगोपाल के नेतृत्व में कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शराब से भरा कंटेनर अजमेर की तरफ से आ रहा था। जिसमें बड़ी मात्रा में हरियाणा निर्मित अवैध शराब भरी थी। इस पर टीम ने भीलवाड़ा के पास नाकाबंदी की। टीम ने कंटेनर को आते देख उसे रोककर तलाशी ली। जिसमें टीम ने भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई।


