उदयपुर,(ARLive news)। उदयपुर सेंट्रल जेल में गुरूवार को पुलिस अधिकारियों ने मय जाब्ता सघन तलाषी अभियान छेड़ा। एडिएसपी गोपाल स्परूप मेवाड़ा पांच डीएसपी और भारी जाब्ता के साथ अचानक सेंट्रल जेल पहुंचे। वहां सघन तलाशी के दौरान एक मोबाइल और सिम बरामद की है। जिसका उपयोग कैदी चोरीछुपे कर रहे थे।
एडि.एसपी गोपाल स्वरूप मेवाड़ा ने बताया कि सेंट्रल जेल में सघन तलाशी की गयी है। एक कैदी के कब्जे से सिम मिली है, वहीं जेल की दीवार के पास मोबाइल पड़ा हुआ मिला है। कैदी के खिलाफ सूरजपोल थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। सिम की काॅल डिटेल के जरिए कैदी सहित अन्य कैदियों की गतिविधियों की जानकारी ली जाएगी कि मोबाइल इन तक कैसे पहुंचा और सिम किसके नाम पर ईशू हुई है।


