उदयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में आज रिकाॅर्ड 1730 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। संक्रमितों की संख्चा 104138 हो गयी है, इसमें 16726 एक्टिव केस हैं। आज राज्य में 14 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। राज्य में आज सर्वाधिक जयपुर में 345, जोधपुर में 245, कोटा मे 146, अलवर मे 129, अजमेर में 122, भीलवाड़ा में 83, बीकानेर में 66 संक्रमित मिले हैं।
उदयपुर संभाग में उदयपुर में 31 जिला रिपोर्ट के अनुसार, राजसमंद में 14, प्रतापगढ़ में 3, डूंगरपुर में 16, चित्तौड़गढ में 28, बांसवाड़ा में 38 संक्रमितों की पुष्टि हुई है।
आज उदयपुर में 3 संक्रमितों की मौत
उदयपुर में आज 31 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई हैं, वहीं तीन मरीजों की मौत हो गयी है। अब तक उदयपुर में 50 ये अधिक कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। आज जिन तीन संक्रमितों की मौत हुई है तीनों उदयपुर शहर क्षेत्र के ही रहने वाले हैं।
आज इन क्षेत्रों में आए संक्रमित
उदयपुर में 31 पॉजिटिव मरीजों में 19 मरीज शहरी क्षेत्र, 12 मरीज ग्रामीण क्षेत्र में मिले हैं। जिसमें 8 कोरोना वॉरियर्स, 6 क्लोज कांटेक्ट वाले तथा 16 नए संक्रमित मिले हैं।
कोरोना वॉरियर्स
महाराणा भोपाल चिकित्सालय में कार्यरत एक साथ 4 चिकित्सक 29 वर्षीय पुरुष चिकित्सक, 32 वर्षीय पुरुषचिकित्सक, 24 वर्षीय पुरुष चिकित्सक एव 27 वर्षीय महिला चिकित्सक, 1 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमारी सराड़ा में कार्यरत 32 वर्षीय पुरुष चिकित्सक, 3 नर्सिंग स्टाफ 35 वर्षीय पुरुष, 20 वर्षीय पुरुष ,40 वर्षीय पुरुष संक्रमित पाए गए।
संक्रमण के नए मरीज और क्लोज काॅन्टेक्ट से हुए संक्रमित
शहरी क्षेत्र में गुलाबेश्वर मार्ग हाथी पोल से 45 वर्षीय पुरुष, अलकापुरी अंबा माता से 60 वर्षीय पुरुष, अमल का कांटा सूरजपोल से 24 वर्षीय पुरुष, उमराव गरी मठ सूरजपोल से 40 वर्षीय पुरुष, सेक्टर 13 महाराणा प्रताप कॉलोनी से 36 वर्षीय महिला, सवीना मैन रोड से 23 वर्षीय पुरुष, पटेल सर्कल सेक्टर-11 से 31 वर्षीय पुरुष, राजस्थान हाउसिंग बोर्ड सेक्टर-14 से 28 वर्षीय महिला, माधव कॉलोनी कालका माता रोड पहाड़ा से 57 वर्षीय महिला, नाड़ा खाड़ा बापू बाजार से 47 वर्षीय महिला, नाडा खाड़ा बापू बाजार से ही 32 वर्षीय महिला एव 24 वर्षीय महिला, महाराणा प्रताप कॉलोनी सेक्टर 14 से 42 वर्षीय पुरुष संक्रमित पाए गए।
इसी तरह से सगतड़ा सलूंबर से 60 वर्ष की महिला, सलूंबर प्रॉपर से 47 वर्षीय पुरुष, सुल्तान जी का खेरवाड़ा झाडोल से 40 वर्षीय पुरुष, गिंगला सलूंबर से 34 वर्षीय पुरुष, लवकुशनगर तितरडी से 18 वर्ष के बालक तथा 38 वर्षीय महिला, थाना झाडोल से 25 वर्षीय महिला, गिंगला सलूंबर से 24 वर्षीय पुरुष, इंटाली खेड़ा सलूंबर से 56 वर्षीय पुरुष, नागदा बाजार सलूंबर से 52 वर्षीय पुरुष कोरोना संक्रमित पाई गए हैं ।स


