AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

राजस्थान में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 लाख पार हुई, आज 1669 संक्रमित

arln-admin by arln-admin
September 12, 2020
Reading Time: 1 min read
corona positive in rajasthan september 2020


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर/जयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में संक्रमितों की संख्या 1 लाख से पार होकर 1 लाख 705 हो गयी है। आज 1669 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। आज तक 16582 एक्टिव केस हैं। राज्य में आज 14 लोगों की मौत हुई है। अब तक 1221 लोगों की मौत हो चुकी है।

राज्य में आज सर्वाधिक जयपुर में 335, जोधपुर में 280, कोटा में 152, अलवर में 109, अजमेर में 101, बीकानेर में 56 संक्रमित हैं।

उदयपुर संभाग में उदयपुर में 41 (जिला रिपोर्ट के अनुसार), राजसमंद में 22, प्रतापगढ़ में 27, चित्तौड़गढ़ में 21, डूंगरपुर में 20 और बांसवाड़ा में 16 संक्रमितों की पुष्टि हुई है।

उदयपुर के इन क्षेत्रों में आज मिले हैं संक्रमित

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया कि आज कुल 1046 सैम्पल लिए गए। जिसमे से 1005 नेगेटिव तथा 41 पॉजिटिव मिले हैं। जिससे अब तक 3285 पॉजिटिव मरीज हो चुके हैं। आज के 41 कोरोना संक्रमित में से 33 मरीज शहरी क्षेत्र से हैं, ग्रामीण क्षेत्र से 8 मरीज मिले हैं। इनमें 7 कोरोना वररिर्स, 12 क्लोज कांटेक्ट वाले तथा 22 नए मिले हैं ।

कोरोना वॉरियर्स

शहर प्रभारी डॉ. शंकर बामनिया ने बताया है कि कोरोना वॉरियर्स में महाराणा भोपाल चिकित्सालय में कार्यरत अंबामाता ओटीसी स्कीम निवासी 34 वर्षीय महिला चिकित्सक, पीजी गर्ल्स हॉस्टल निवासी 32 वर्षीय महिला चिकित्सक, आरएनटी मेडिकल कॉलेज में सेवारत 37 वर्षीय पुरुष चिकित्सक, 24 वर्षीय महिला नर्सिंग स्टाफ, 34 वर्षीय महिला नर्सिंग स्टाफ, 34 वर्षीय पुरुष सूचना सहायक, 38 वर्षीय पुरुष लैब टेक्नीशियन संक्रमित पाए गए हैं।

क्लोज काॅन्टेक्ट वाले और संक्रमण के नए मामले

अन्य मरीजों में न्यू भूपालपुरा से 48 वर्षीय पुरुष, चांदपोल आउटसाइड पुलिया के पास से 25 वर्षीय पुरुष, मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी कैंपस से 31 वर्षीय महिला, सूरजपोल रोड गली न 2 से 32 वर्षीय पुरुष, सलूंबर से 28 वर्षीय पुरुष, सामुदायिक भवन शक्ति नगर से 34 वर्षीय पुरुष, हिरण मगरी 4 से 52 वर्षीय पुरुष, हाथीपोल 23 वर्षीय पुरुष, मल्लातलाई से 58 वर्षीय पुरुष, सेक्टर 4 मेनारिया गेस्ट हाउस के पास से 45 वर्षीय पुरुष, होली चौक पानेरियों की माद्री से 26 वर्षीय पुरुष, सियोफोन कॉलोनी बेदला से 30 वर्षीय पुरुष, जनकपुरी प्रताप नगर से 32 वर्षीय पुरुष, आदर्श कॉलोनी हिरण मगरी 5 से 26 वर्षीय पुरुष, कृष्ण विहार विद्या विहार हिरण मगरी सेक्टर-4 से 56 वर्षीय पुरुष संक्रमित पाए गए हैं।

सी तरह से पुलिस चौकी सलूंबर के पास से 56 वर्षीय पुरुष, मोहित नगर सेक्टर 12 से 55 वर्षीय पुरुष, खड़ा सेमारी से 27 वर्षीय पुरुष, आजाद मोहल्ला सलूंबर से 48 वर्षीय पुरुष, बस स्टैंड इंटाली खेड़ा से 65 वर्षीय पुरुष, जैन मोहल्ला इंटाली खेड़ा से 60 वर्षीय पुरुष, 34 वर्षीय महिला ओटीसी स्कीम अंबामाता, 65 वर्षीय पुरुष भोई की पंचोली उदयपुर से, 32 वर्षीय पुरुष कच्ची बस्ती से, 32 वर्षीय महिला सेक्टर 4 से, 40 वर्षीय पुरुष सेक्टर 5 हिरण मगरी सहित 41 मरीज विभिन्न क्षेत्र से संक्रिमित मिले हैं।

राज्य, देश, विदेश की अन्य खबरों के लिए होम पेज https://www.arlivenews.com पर जाएं

corona positive in rajasthan september 2020
corona positive in rajasthan september 2020
Tags: #CoronaInKota#CoronaPositiveInJodhpur#CoronapositiveInRajasthan#CoronaPositiveInUdaipur#CoronaPositiveToll1lakhOfRajasthan#CoronaUpdateJaipur#CoronaUpdateRajasthan#RajasthanCoronaPositiveToll1lakhMore#UdaipurCoronaNews

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .