वॉशिंगटन,(ARLive news)। अमेरिका में चुनावी सरगर्मी के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि अफगान शांति वार्ता की शुरुआत के लिए अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो शुक्रवार शाम स्थानीय समय कतर की राजधानी दोहा के ऐतिहासिक यात्रा पर रवाना होंगे। उन्होंने आगे कहा कि हम बहुत जल्द अफगानिस्तान से अपने 4000 सैनिकों वापस बुलाएंगे।

