AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

प्रतापगढ़-बांसवाड़ा नेशनल हाइवे पर दर्दनाक हादसे में सीआई अखिलेश सिंह सहित 4 लोगों की मौत

arln-admin by arln-admin
September 9, 2020
Reading Time: 1 min read
inspector akhilesh singh died in accident at pratapgarh banswada highway


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रतापगढ़,(ARLive news)। जिले के प्रतापगढ़-बांसवाड़ा नेशनल हाइवे 113 पर पाड़लिया घाटे के पास मंगलवार देर रात ट्रोले  और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा ट्रोले में जा घुसा। जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में बांसवाड़ा के सर्किल इंस्पेक्टर (सीआई) अखिलेश सिंह सहित 4 लोगों की मौत हो गई। अखिलेश सिंह करीब 2 साल पहले उदयपुर के कंट्रोल रूम में भी इंस्पेक्टर रह चुके थे।

हादसे की सुचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार सवार चारों लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में 2 महिलाएं और 2 पुरुष हैं।

जानकारी के अनुसार अलवर जिले के बहरोड़ निवासी सीआई अखिलेश जयपुर में रह रहे थे और बांसवाड़ा में कार्यरत थे। अखिलेश जयपुर में छुट्टियां बिताने के बाद अपने मौसेरे भाई विनय यादव और दोनों की पत्नियों के साथ कार से जयपुर से बांसवाड़ा लौट रहे थे। प्रतापगढ़ जिले के नेशनल हाइवे 113 पर सुहागपुरा क्षेत्र में पाड़लिया घाटे के पास उनकी कार सामने से आ रहे ट्रोले से जा टकराई। हादसे में कार सवार चारों लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने ट्रोला चालक को हिरासत में ले लिया।

Tags: #AccidentPratapgarhBanswadaHighway#InspectorAkhileshSinghDiedInAccident#PratapgarhBanswadaHighwayAccident

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .