उदयपुर,(ARLive News)। राजस्थान में आज 1610 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 95736 हो गयी है और 15108 एक्टिव केस हैं। आज राज्य में 14 लोगों की मौत हुई है। अब तक कुल 1178 लोगों की मौत हो चुकी है।
राजस्थान में आज सर्वाधिक जयपुर में 311, जोधपुर में 220, कोटा में 179, अजमेर में 87, अलवर में 85, बीकानेर में 65, भीलवाड़ा में 52, चित्तौड़गढ़ में 48, झालावाड़ में 46, पाली में 46, बारां में 45, धोलपुर में 36, उदयपुर में 35 में संक्रमितों की पुष्टि हुई है।
उदयपुर में आज इन क्षेत्रों में कोरोना संक्रमित
उदयपुर जिले में आज अब तक कोरोना संक्रमित के 35 नए मरीज आए हैं, जिसमें से 24 शहरी क्षेत्र से एव 11 ग्रामीण क्षेत्र से आए हैं । 6 कोरोना वॉरियर्स, 5 क्लोज कॉन्टेक्ट्स वाले एवं 21 नए संक्रिमित तथा 3 प्रवासी मिले है।
कोरोना वॉरियर्स
कोविड-19 प्रभारी डॉ. शंकर बामनिया ने बताया कि 35 संक्रमित मरीज में से कोरोना वॉरियर्स के 6 मरीज हैं। जिसमें से महाराणा भोपाल चिकित्सालय में कार्यरत 33 वर्षीय पुरुष चिकित्सक, 34 वर्षीय पुरूष चिकित्सक तथा 32 वर्षीय महिला चिकित्सक, अन्य कोरोना वॉरियर्स में बोहरा गणेश से 30 वर्षीय पुरुष,ओल्ड भूपालपुरा से 26 वर्षीय महिला, अलीपुरा से 47 वर्षीय महिला नर्सिंग स्टाफकर्मी संक्रमित पाई गई हैं।
क्लोज काॅन्टेक्ट वाले और संक्रमण के नए मरीज
मांडा मगरी गुडली गिरवा से 21 वर्षीय पुरुष, कदूनि सलूंबर से 36 वर्षीय पुरुष, खेड़ा पंचायत समिति कुराबढ़ से 29 वर्षीय पुरुष, महावत वाड़ी जैन मंदिर के पास से 64 वर्षीय महिला, पलोदड़ा सराड़ा से 65 वर्षीय महिला, न्यू केशव नगर से 60 वर्षीय पुरुष, फतेहपुरा से 68 वर्षीय पुरुष, साउथ सुंदरवास खेमपुरा से 65 वर्षीय महिला, हिरण मगरी सेक्टर-5 से 32 वर्षीय पुरुष, हिरण मगरी सब्जी मंडी के सामने सेक्टर-5 से 68 वर्षीय पुरुष, कुम्हारो का भट्टा उदयपुर से 40 वर्षीय पुरुष, गोवर्धन विलास आयुर्वेदिक हॉस्पिटल के पास से 68 वर्षीय पुरुष, जावर माइंस सराडा से पुरुष, हाथीपोल कॉन्प्लेक्स के पास से 48 वर्षीय पुरुष संक्रिमित आये है
हितावाला साईं अपार्टमेंट सेक्टर-13 से 68 वर्षीय पुरुष, सहारा अपार्टमेंट सेक्टर-14 से 53 वर्षीय पुरुष, कालका माता मेन रोड से पहाड़ा 48 वर्षीय पुरुष, मेन बाजार से झल्लारा 65 वर्ष पुरुष, झलारा सलूंबर से ही 60 वर्ष पुरुष, झल्लारा से ही 71 वर्षीय महिला, नागदा बाजार से 51 वर्षीय महिला, अलीपुरा से 48 वर्ष महिला, चित्रकूट नगर नारी निकेतन से एक वर्षीय बालक, ओटीसी स्कीम छिपा कॉलोनी चरक छात्रावास के पास से 65 वर्ष पुरुष, सेक्टर 5 तुलसी नगर जैन मंदिर के पास से 65 वर्ष पुरुष, कीका भाई धर्मशाला ऋषभदेव से 74 वर्ष पुरुष, न्यू भूपालपुरा गली नंबर 2 से 66 वर्ष पुरुष, गली न.2 मस्जिद के सामने चेतक सर्कल से 51 वर्ष महिला संक्रिमित आये है।
राज्य, देश और दुनिया की अन्य खबरों के लिए होम पेज https://www.arlivenews.com पर जाएं।



