AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

श्रीगंगानगर : भारत-पाक सीमा पर बीएसएफ ने दो घुसपैठियों को मार गिराया, 8 किग्रा हेरोइन और हथियार बरामद

arln-admin by arln-admin
September 9, 2020
Reading Time: 1 min read
BSF killed 2 Pakistani Smuggler In Shr Ganganagar


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

श्रीगंगानगर (ARLive news)। भारत-पाक सीमा पर बीएसएफ ने मंगलवार-बुधवार रात करीब 2 बजे श्रीगंगानगर के गजसिंहपुर भारतीय सीमा पर ख्यालीवाला सीमा चौकी के पास तारबंदी के निकट दो पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया। साथ ही मारे गए दोनों घुसपैठियों के पास से 2 पिस्टल, 28 कारतूस, 4 मैगजीन, एक नाइट विजन डिवाइस व करीब 8 किलोग्राम हेरोइन के पैकेट बरामद किये। इसके अलावा इनके पास से 13 हजार रुपए की पाकिस्तानी मुद्रा भी बरामद हुई।

जोधपुर स्थित बीएसएफ के राजस्थान फ्रंटियर मुख्यालय के अधिकारियों ने बताया कि बुधवार तड़के श्रीगंगानगर सेक्टर की ख्यालीवाला सीमा चौकी पर बीएसएफ जवान गश्त कर रहे थे। इसी दौरान जवानों ने सीमा पर कुछ हलचल देखी। इसके बाद उन्होंने घुसपैठियों को वापस अपनी सीमा में लौटने की कई चेतावनी दी। लेकिन घुसपैठिये नहीं रुके और तारबंदी के समीप आ गए। जिस पर जवानों ने उन पर गोलियां चला दी। गोलियां लगते ही दोनों घुसपैठिये वहीं पर मारे गए। सूचना मिलने पर बीएसएफ अधिकारी व पुलिस मौके पर पहुंची।

जवानों द्वारा दोनों घुसपैठियों की तलाशी लेने पर उनके पास से दो पिस्टल, 28 कारतूस, चार मैगजीन, एक नाइट विजन डिवाइस व हेरोइन के एक-एक किलोग्राम के आठ पैकेट बरामद हुए। साथ ही उनके पास से 13 हजार रुपए की पाकिस्तानी मुद्रा भी बरामद हुई। दोनों घुसपैठियों में से एक के पास परिचय पत्र मिला है। उस पर शहबाज अली पुत्र मुश्ताक अहमद लिखा है। बीएसएफ ने दोनों शव कब्जे में लेकर पाकिस्तानी रेंजर्स को शव वापस सौंपने के लिए फ्लैग मीटिंग की प्रक्रिया शुरू की है।

Tags: @Seized18KGHeroinToPakistaniSmmuglers#bsf#BSFkilled2PakistaniSmugglerInShriGanganagar#Seized18KGHeroinToPakistaniSmmuglers#ShriGanganagarNews

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .