AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

पेट्रोल पंप संचालक के साथ लूट और गोली मारकर हत्या में AU Bank का रिलेशनशिप मैनेजर मुख्य षडयंत्रकारी निकला

arln-admin by arln-admin
September 8, 2020
Reading Time: 1 min read
jaipur petrol pump owner loot murder case police arrest bank relationship manager as main conspirator


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर,(ARLive news)। राजधानी जयपुर शहर के सीकर रोड स्थित एआरजी टावर में सोमवार को पेट्रोल पंप संचालक निखिल गुप्ता की दिनदहाड़े हुई गोली मारकर हत्या और लूट मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। एयू बैंक (AU BANK) में पेट्रोल पम्प संचालक रूपए जमा करवाने पहुंचा था, उसी एयू बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर विनित सिंह गोड ने पेट्रोल पम्प संचालक के साथ लूट और हत्या की साजिश रची थी।

बैंक रिलेशनशिप मैनेजर ने ही साथी आरोपियों को बताया था कि बैंक में हर सोमवार सुबह 10 से 11 बजे के बीच एक पैट्रोल पंप मालिक 20 से 25 लाख रुपए जमा करवाने आता है। जयपुर पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए इसमें शामिल 5 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।

ये बदमाश हुए गिरफ्तार

पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम प्रदीप मोहन शर्मा ने बताया कि सोमवार को एआरजी अपार्टमेंट में अज्ञात लोगों द्वारा लूट व हत्या की सूचना मिली थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए स्पेशल टीम का गठन किया गया। टीमों द्वारा घटनास्थल का सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तथा तकनीकी सहायता से मोबाइल डाटा एकत्रित कर हनवन्त नगर थाना करधनी निवासी चेतन (18) पुत्र भैरव सिंह, लुणसरा थाना कुचेरा नागौर निवासी गौतम सिंह (23) पुत्र प्रभु सिह, इटावा उत्तर प्रदेश निवासी अभय सिह (24) व झोटवाडा निवासी पवन यादव (23) पुत्र जसवंत सिह को नागौर की रोल थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया। इसके बाद इन आरोपियों की सूचना पर पुलिस ने मुख्य षडयंत्रकारी नबीपुर थाना फतेहपुर सीकर हाल कनकपुरा करधनी निवासी विश्वकर्मा रोड नं-09 जयपुर स्थित एयू बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर विनित सिंह गौड़ (24) पुत्र रमेश सिंह को गिरफ्तार किया है।   

यूपी से लाए देशी कट्टा और कारतूस

विनित सिंह गोड ने गोतम सिंह, चेतन सिंह और अभय को बताया था कि हमारे बैंक में हर सोमवार सुबह 10 से 11 बजे के बीच एक पैट्रोल पंप मालिक 20 से 25 लाख रुपए का बैग जमा करवाने आता है। जिसे लूटने पर लाखों रुपये मिल जायेंगे और लाइफ सेट हो जाएगी। लूट में सभी का बराबर हिस्सा रहेगा। इसके बाद विनित ने आरोपियों को बैंक के पास बुलाकर निखिल गुप्ता की पहचान करवाई और पूरी एक्टिविटी की रैकी करवाई। साथ ही मृतक की पूरी जानकारी आरोपियों को उपलब्ध करवाई। वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी चेतन सिंह और अभय  घटना से एक दिन पहले उत्तरप्रदेश जाकर देशी कट्टा और कारतूस लेकर आए थे।

बैंक रिलेशनशिप मैनेजर ने अन्य आरोपियों को मास्क और पेट्रोल के रूपए तक दिए

वारदात से पहले दिन सोमवार सुबह बैंक रिलेशनशिप मैनेजर विनित आरोपी गोतम सिंह, चेतन सिंह, अभय सिंह, आईदान सिंह और शैतान सिंह से गोतम के किराए के मकान पर जा कर मिला। आरोपियों को मास्क खरीदने व बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए 500 रुपये दिए और कहा वारदात को आज ही अंजाम देना है। इसके बाद वह बैंक आ गया और पेट्रोल पम्प संचालक के आने का इंतजार करने लगा। कुछ देर में अन्य आरोपी भी बाइक से वहां पहुंच गए। जैसे ही पेट्रोल पम्प संचालक एआरजी अपार्टमेंट में पहुंचा और गाड़ी से उतरा, तभी बैंक रिलेशनशिप मैनेजर विनीत ने अन्य आरोपियों को इशारा कर दिया। जिसके बाद आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया।

Tags: #AUBank#JaipurPolice#JaipurPoliceArrestBankRelationshipManagerInPetrolPumpOwnerMurderLootCase#PetrolPumpOwnerMurderLootCase#PetrolPumpOwnerMurderLootCaseJaipur#PetrolPumpOwnerMurderLootCaseSikarRoadJaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .