कुड्डालोर,(ARLive news)। तमिलनाडु की पटाखा फैट्री में भयानक हादसे की खबर आ रही है। इसमें अब 7 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं कई घायल बताए जा रहे हैं। हादसा तमिलनाडु के कुड्डालोर में हुआ है। यह फैक्ट्री जहां स्थित है वह जगह चैन्नई से करीब 190 किलोमीटर दूर है। खबरों के मुताबिक, जिस बिल्डिंग में धमाका हुआ वह पूरी तहस-नहस हो गई है। मरनेवालों में फैक्ट्री का मालिक भी शामिल है।
फिलहाल यह जांच की जा रही है कि धमाका आखिर किस वजह से हुआ था। कुड्डालोर के एसपी अभिनव ने बताया कि हादसे में 7 लोगों ने जान गंवाई है, वहीं तीन जख्मी हैं।


