AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

सब्जी मंडी से आ रहे बाइक सवार ने हेलमेट नहीं होने पर पुलिस देखकर यू-टर्न लिया, पीछे आ रहे ट्रक ने बाइक पर बैठे बच्चे को रौंदा

arln-admin by arln-admin
September 4, 2020
Reading Time: 1 min read
10 year old boy died in road accident near savina sabji mandi udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(ARLive News)। शहर के हिरणमगरी थाना क्षेत्र की सवीना सब्जी मंडी के पास शुक्रवार को ट्रक के नीचे आने से बाइक सवार 10 साल के बच्चे की मौत हो गयी, वहीं उसका पिता घायल है। हादसा उस वक्त हुआ जब पुलिस रोड पर खड़े होकर ट्रेफिक नियमों के तहत चालान बना रही थी। तभी बाइक सवार अपने पुत्र के साथ सब्जी मंडी से सब्जी लेकर निकला। पुलिस को देखकर उसने गफलत में यू-टर्न लिया और अनियंत्रित होकर वहां गिर गया। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार बच्चे को रौंद दिया।

पुलिस ने बताया हादसे में भीलू राणा कच्ची बस्ती हाल सवीना खेड़ा निवासी राजवीर (10) पुत्र रमेश मीणा की मौत हुई है, वहीं बच्चे का पिता रमेश मीणा घायल हुए हैं। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम पहुंचाया और घायल को अस्पताल भर्ती करवाया है। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने बताया कि रमेश अपने पुत्र राजवीर के साथ सब्जी लेकर आ रहा था। रमेश बाइक चला रहा था, वहीं पीछे बैठा राजवीर सब्जी पकड़े हुए था। सब्जी मंडी के बाहर रोड पर पुलिस ट्रेफिक चालान बना रही थी। पुलिस को देखकर रमेश ने बाइक यू टर्न में ली, इस दौरान गड्ढा आने से वह अनियंत्रित हो गया। राजवीर के हाथ में सब्जी थी तो वह एकदम से खुद को संभाल नहीं पाया और रोड के बीच में गिरा, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे रौंद दिया। इससे राजवीर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।

Tags: #10yearBoyDiedInRoadAccidentUdaipur#RoadAccidentNearSavinaSabjiMandiUdaipur#UdaipurAccidentNews

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .