AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर में कोरोना संक्रमण का ऐसा पहला मामला, ठीक होने के 2 महीने बाद दोबारा संक्रमित हुए

arln-admin by arln-admin
September 3, 2020
Reading Time: 1 min read
udaipur corona positive first case test positive again after 2 month


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(ARLive news)। उदयपुर में दोबारा कोरोना संक्रमित होने का गुरूवार को पहला मामला सामने आया है। चिकित्सकों के लिए भी यह चौकाने वाला और चिंताजनक है। यूआईटी में कार्यरत एक कर्मचारी की जब गुरूवार को रिपोर्ट आयी तो वे संक्रमित पाए गए, खासबात है कि ये जुलाई की शुरूआत भी संक्रमण का षिकार हुए थे और बाद में ठीक हो गए थे।

उदयपुर से पहले कोटा में भी गत महीने एक महिला कोरोना पॉजिटिव मिली थी, जो मार्च में भी कोरोना संक्रमित हुई थी और ठीक होने के बाद दोबारा संक्रमण के चपेट में आयी।

जानकारी के अनुसार यूआईटी में कार्यरत कर्मचारी जुलाई की शुरूआत पहली बार कोरोना संक्रमित हुए थे। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर तब वे हॉस्पिटल में भर्ती रहे थे। हॉस्पिटल में चिकित्सकीय निगरानी के बाद उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आयी, उनके ठीक होेने पर उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया था। उन्होंने गत महीने ड्यूटी भी जॉइंन कर ली थी। गत दिनों यूआईटी में एक कम्प्यूटर ऑपरेटर कोरोना संक्रमित पाया गया था। जिसके चलते यूआईटी में अधिकतर स्टाफ की कोरोना जांच करवायी गयी। जिसमें एक कर्मचारी के दोबारा कोराना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।

उदयसागर बांध का जलस्तर 22 फिट 6 इंच पहुंचा

शहर के समीपस्थ उदयसागर बांध का जल स्तर गुरुवार शाम 22 फिट 4 इंच पहुंच गया है। इसके चेतावनी स्तर पर पहुंचने को देखते हुए प्रशासन द्वारा इसके बहाव क्षेत्र में आम जन को किसी प्रकार की गतिविधि नहीं करने की चेतावनी दी गई है। जल संसाधन खण्ड के सहायक अभियंता जे.आर. मीणा ने बताया कि बांध के जलग्रहण क्षेत्र से निरंतर पानी पानी की आवक होने से बांध जल्द ही चेतावनी स्तर 24 फिट से उपर जा सकता है, अतः किसी भी समय बांध के गेट खोलकर पानी को वल्लभनगर गांध में अपवर्तन किया जाएगा।

आज उदयपुर में 30 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि

उदयपुर में आज 30 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसमें 23 संक्रमित शहरी क्षेत्र और 7 ग्रामीण क्षेत्र से हैं। इसमें 2 कोरोना वॉरियर्स, 11 क्लोज कॉन्टेक्ट में आने से हुए संक्रमित और संक्रमण के 17 नए मामले पाए गए हैं।

कोरोना वॉरियर्स : एमबी हॉस्पिटल की महिला चिकित्सक और नर्सिंग स्टाफ 

क्लोज कांटेक्ट : 1 आजाद चौक बेदला, 1 पीएफ कॉलोनी चित्रकूट नगर, 1 मोती मगरी स्कीम, 1 रूप सागर रोड केशव नगर, 1 मादड़ी, 1 कुम्हारों का भट्टा, 1 काली भीत कानोड़, 1 भट्ट जी की बाड़ी, 1 स्वराज राजनगर माछला मगरा, 1 शांति निकेतन कॉलोनी बड़गांव बेदला, 1 न्यू ट्रेक रोड सेक्टर-3 से संक्रमित मिले है।

संक्रमण के नए मामले : 1 भुवाणा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास, 1 बड़ी पिपली गणेश नगर पहाड़ा, 1 ईएसआई हॉस्पिटल, 1 अशोकनगर, 1 केशव नगर, 1 शोभागपुरा, 1 शोभागपुरा, 2 सेक्टर-14 राजस्थान हाउसिंग बोर्ड, 1 सेक्टर-14, 1 सेक्टर-13 ग्रीन पार्क के पास, 2 हवा मगरी सेक्टर-14, 1 मेनारिया गेस्ट हाउस के पास, 2 एमपी कॉलोनी से संक्रमित मिले है।

Tags: #CoronaInUdaipur#CoronaPositiveInUdaipur#CoronaPositiveNewsUdaipur#CoronaPositiveRecordInUdaipur#UdaipurCoronaNewsUpdate#UdaipurCoronaPositiveFirstCase#UdaipurCoronaPositiveFirstCaseAgainPositive#UdaipurCoronaUpdateOnARLiveNews

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .