AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

शादी करने कोर्ट पहुंचे प्रेमी युगल, लड़के की उम्र बनी रुकावट, लड़की के परिजन उसे उठा ले गए

arln-admin by arln-admin
September 3, 2020
Reading Time: 1 min read
jodhpur couple court marriage incident in court campus


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जोधपुर,(ARLive news)। शहर के कोर्ट परिसर में गुरुवार को एक लड़की अपने प्रेमी के साथ शादी करने पहुंची। इसी दौरान  कुछ लोग मिलकर उस लड़की को उठा ले जाने लगे। लड़की के चिल्लाने पर आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। बाद में पता चला कि वे लोग कोई और नहीं बल्कि उस लड़की के परिजन थे जो उसे वापस ले जाने आये थे।  जो लड़की के मना करने के बाबजूद भी उसे अपने साथ ले गए।

जानकारी के अनुसार बावड़ी निवासी किशनाराम व लवेड़ा बावड़ी निवासी मंजू एक दूसरे से प्रेम करते हैं। दोनों ने शादी करने का फैसला किया। किशनाराम व मंजू गुरुवार सुबह घर से भाग कर शादी करने जोधपुर कोर्ट पहुंचे। लेकिन वकील द्वारा शादी के कागज बनवाते समय पता चला कि मंजू बालिक है, जबकि किशनाराम शादी के लिए तय आयु सीमा से तीन माह छोटा है। इसके बाद किशनाराम व मंजू ने लिव इन में रहने का फैसला किया और इससे जुड़ी प्रक्रिया पूरी कर रहे थे। तभी दो गाड़ियों में भरकर मंजू के परिजन वहां पहुंच गए, और मंजू को अपने साथ ले जाने लगे। इस पर मंजू बचाव के लिए चिल्लाने लगी। तो मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

मंजू के पिता ने वहाँ मौजूद लोगों को मंजू का पिता होना बताया। और कहा कि मेरी बेटी इस लड़के के बहकावे में आकर घर छोड़ भाग आई है। वे इसे वापस ले जाने आये हैं। इसके बाद लोगों ने परिजनों का विरोध करना बंद दिया और परिजन मंजू को जबरन अपने साथ ले गए।

वहीं किशनाराम ने मंजू के परिजनों पर आरोप लगाया कि उन्होंने मंजू के साथ पहले भी मारपीट की है और आज अपने साथ ले जाकर एक बार फिर उसके साथ मारपीट करेंगे।

Tags: #CourtCampusJodhpur#CourtMarriageIncidentInCourtJodhpur#JodhpurCourt

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .