AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

जयपुर : कोरोना संक्रमित, कन्टेनमेंट जोन तथा अप्रवासियों के लिए ई-सुनवाई एवं ई-समाधान

arln-admin by arln-admin
September 2, 2020
Reading Time: 1 min read
jaipur police starts online video hearing for containment zone covid patient or migrants of jaipur citizens


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर (ARLive news)। महानिरीक्षक पुलिस, जयपुर रेंज एस. सेंगाथिर ने बताया कि आमजन की सुरक्षा एवं सहायता हेतु सदैव तत्पर राजस्थान पुलिस की कोरोना काल में अभिनव पहल के तहत जयपुर रेंज, जयपुर के द्वारा आमजन की सुगमता एवं सुरक्षा हेतु “ई-सुनवाई एवं ई-समाधान” की शुरूआत की गई है। जिसमें कोरोना संक्रमित व्यक्तियों एवं कन्टेनमेंट जोन/लॉक डाउन जोन अथवा विदेशों में रह रहे व्यक्तियों की वीडियो कॉलिंग के जरिये जयपुर रेंज के जिलों अलवर, भिवाड़ी, दौसा, सीकर, जयपुर ग्रामीण व झुन्झुनू के निवासियों हेतु पुलिस से संबंधित समस्याओं की सुनवाई की व्यवस्था की गई है।

कौन ले सकता है ई-सुनवाई एवं समाधान का लाभ

जयपुर रेंज के इन जिलों से संबंधित समस्त प्रकार की पुलिस से संबंधित समस्याओं का निराकरण ई-सुनवाई के द्वारा किया जावेगा। जिसमें निम्नानुसार पात्र व्यक्तियों को ही ई-सुनवाई का लाभ प्राप्त होगा

1.जो व्यक्ति कोविड-19 वायरस से संक्रमित हो।

2. जो व्यक्ति होम आईसोलेशन, संस्थागत क्वारंटाइन किये गये हैं।

3. जो व्यक्ति कन्टेनमेंट जोन/ लॉक डाउन क्षेत्र में निवास करता हो।

4. जो व्यक्ति राजस्थान के अतिरिक्त अन्य प्रदेशों अथवा विदेशों में रह रहे हो और उनका व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना संभव नहीं हो।

ई-सुनवाई एवं समाधान से जुड़ने का तरीका –

इस व्यवस्था का लाभ लेने के लिए संबंधित व्यक्ति को व्हाट्स-एप नंबर 9530427722 पर अपने नाम पता व उम्र तथा संक्षिप्त समस्या सहित रजिस्ट्रेशन करवाना होगा, इसके पश्चात उन्हे ई-सुनवाई से जुड़ने, तिथि तथा समय इत्यादि से संबंधित जानकारी उनके व्हाट्सएप नंबर पर साझा की जावेगी। इसके पश्चात उक्त व्यक्ति निर्धारित समय एवं निर्देशित लिंक के माध्यम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये किसी भी प्रकार की पुलिस से संबंधित समस्या हेतु स्वयं आईजी एस. सेंगाथिर को अवगत करा सकेगें।

साप्ताहिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग व्यवस्था

प्रारंभिक रूप से ई-सुनवाई एवं समाधान से साप्ताहिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई की व्यवस्था की गई । जिसमें व्हाट्स-एप नंबर पर रजिस्टर्ड होने वाले परिवादियों की प्रत्येक सप्ताह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समस्याओं की सुनवाई की जाकर विधिसम्मत कार्यवाही सुनिश्चित की जाकर समस्याओं का निराकरण किया जावेगा।

Tags: #ESunwaiESamadhanJaipurPoliceOnlineHearingComplaints

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .