AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

राजस्थान में टेक्सटाइल,रक्षा एवं उड्डयन क्षेत्र में होगा 4000 करोड़ रूपये का निवेश, श्री वल्लभ पित्ती ग्रुप के साथ हुआ एमओयू

arln-admin by arln-admin
September 2, 2020
Reading Time: 1 min read
राजस्थान में टेक्सटाइल,रक्षा एवं उड्डयन क्षेत्र में होगा 4000 करोड़ रूपये का निवेश, श्री वल्लभ पित्ती ग्रुप के साथ हुआ एमओयू


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
मुख्यमंत्री की उपस्थिति में श्री वल्लभ पित्ती ग्रुप के साथ एमओयू हस्ताक्षरित

जयपुर,(ARLive news)। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में प्रदेश में जल्द ही टेक्सटाइल, रक्षा एवं उड्डयन क्षेत्रों में और अधिक सुविधाओं का विकास होगा। इसके लिए राज्य सरकार ने अन्तर्राष्ट्रीय कम्पनी श्री वल्लभ पित्ती (एस.वी.पी.) ग्रुप के साथ 4000 करोड़ रूपये के निवेश के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किये हैं।

गहलोत की उपस्थति में बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर राज्य सरकार के उद्योग विभाग और एस.वी.पी. इंटरनेशनल ग्रुप के बीच सहमति पत्र हस्ताक्षरित किया गया। इसके तहत कंपनी की ओर से राजस्थान में रक्षा एवं एयरोस्पेस परियोजना, एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस, रिपेयर एण्ड ओवरहॉल (एम.आर.ओ) प्रोजेक्ट, एक उड्डयन अकादमी तथा टेक्सटाइल से संबंधित एक परियोजना विकसित करने का प्रस्ताव है। इस निवेश से प्रदेश में 4000 व्यक्तियों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

इस अवसर पर उद्योग मंत्री परसादीलाल मीणा, उद्योग राज्यमंत्री अर्जुन सिंह बामणिया, मुख्य सचिव राजीव स्वरूप अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त निरंजन आर्य, एस.वी.पी. ग्रुप के चेयरमैन वल्लभ पित्ती तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे। उद्योग विभाग के प्रमुख शासन सचिव नरेशपाल गंगवार, तथा ग्रुप के कार्यकारी निदेशक प्रवीण शैली ने एमओयू पर हस्ताक्षर किये।

इससे पूर्व कम्पनी के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में निवेश प्रस्तावों के विषय में प्रस्तुतीकरण दिया। राज्य सरकार इन परियोजनाओं के त्वरित क्रियान्नवयन हेतु प्रमुख शासन सचिव, उद्योग की अध्यक्षता में एक समिति गठन करने के निर्देश दिए हैं।

Tags: #ShriVallabhPittieGroup#ShriVallabhPittieGroupInRajasthan#ShriVallabhPittieGroupInvest4000CroreInRajasthan

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .