AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

बड़ी खबर: एमबी हाॅस्पिटल में सुपर स्पेशियलिटी विंग का हुआ लोकार्पण, गंभीर रोगों के उपचार में नहीं जाना पड़ेगा गुजरात

arln-admin by arln-admin
August 26, 2020
Reading Time: 1 min read
super speciality wing inaugrate in mb hospital rnt medical college udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भीलवाडा एवं भरतपुर के मेडिकल काॅलेज का लोकार्पण

बीकानेर एवं कोटा में भी सुपर स्पेशियलिटी ब्लाॅक के लोकार्पण किया

जयपुर,(ARLive news)। उदयपुर के एमबी हाॅस्पिटल में सुपर स्पेशियलिटी विंग का आज बुधवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लोकार्पण किया है। इसकी शुरूआत के साथ ही अब उदयपुर संभाग सहित एमबी बाॅर्डर से आने वाले गंभीर रोग मरीजों को गुजरात के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, उन्हें यहां उदयपुर के एमबी हाॅस्पिटल में ही इलाज मिल सकेगा।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री निवास से वीडियो काॅन्फ्रेंस के माध्यम से 828 करोड रूपए की लागत से तैयार भीलवाडा एवं भरतपुर मेडिकल काॅलेज भवन तथा बीकानेर, उदयपुर एवं कोटा के मेडिकल काॅलेजों में सुपर स्पेशियलिटी ब्लाॅक के लोकार्पण भी किया है। उन्होंने कहा कि इन सुविधाओं के विस्तार से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।

किडनी ट्रांसप्लांट, कैंसर टारगेट थैरेपी भी हो सकेगी उदयपुर में

उदयपुर एमबी हाॅस्पिटल में 159 करोड़ की लागत से तैयार हुए सुपर स्पेशियलिटी विंग शुरू होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। यहां किडनी ट्रांसप्लांट, कैंसर टारगेट थैरेपी, अंग प्रत्यारोपण सहित कई गंभीर रोगों का उपचार हो सकेगा। अब तक उदयपुर संभाग के लोगों को ऐसी गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए गुजरात जाना पड़ता था। जहां इलाज करवाना उनके लिए काफी महंगा होता था।

जालौर, प्रतापगढ़ और राजसमन्द में भी स्वीकृत हों मेडिकल काॅलेज

मुख्यमंत्री ने कहा कि विषम भौगोलिक परिस्थितियों के कारण राजस्थान में दुर्गम इलाकों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में लागत बहुत अधिक आती है। ऐसे में मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. हर्षवर्धन से आग्रह किया कि वे जालौर तथा प्रतापगढ़ में विषम परिस्थितियों को देखते हुए तथा राजसमन्द में निजी मेडिकल काॅलेज के नियम में शिथिलता प्रदान कर सरकारी मेडिकल काॅलेज खोलने की स्वीकृति दें।

लोकार्पण समारोह में उदयपुर से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा

लोकार्पण समारोह में उदयपुर से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा
Tags: @AshokGehlot@CMAshokGehlot#CMAshokGehlotInaugrateSuperSpecialityWing#CMAshokGehlotInaugrateSuperSpecialityWingInBikaner#CMAshokGehlotInaugrateSuperSpecialityWingInKota#CMAshokGehlotInaugrateSuperSpecialityWingInUdaipur#SuperSpecialityWing#SuperSpecialityWingInMBHospital#SuperSpecialityWingInMBHospitalRNTMedicalCollege

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .