उदयपुर,(ARLive news)। उदयपुर शहर में आज सुबह 8 30 बजे तक पिछले 24 घंटों में 106 एमएम बारिश हुई है। एक ही दिन में हुई अच्छी बारिश से बागेरी का नाका सहित कई तालाब क्षमता से पूरे भर गए हैं तो बागेरी का नाका छलक गया है। बांसवाड़ा में माही डेम के 16 गेट खोल दिए गए हैं।
कल की बारिश से सलूंबर स्थित सोम कागदर, कोटड़ा स्थित साबरमती, जोगीवड़, सराड़ा स्थित केजड़ ओवरफ्लो हो गए हैं। वहीं राजसमंद का बागेरी का नाका भी छलक गया है।
पिछले 24 घंटों में इतनी हुई बारिश
उदयपुर जिले के पिछले 24 घंटों में शहरी क्षेत्र में सर्वाधिक 106 एमएम, स्वरूप् सागर में 59 एमएम, उदयसागर में 50 एमएम, मदार में 47 एमएम, जयसमंद मं 75 एमएम, देवास में 45 एमएम, वल्लभनगर में 56 एमएम, सोम कागदर में 24 एमएम, सोम पिकअप वियर में 20 एमएम, सेमारी में 38 एमएम, सेई डेम में 82 एमएम, सलूंबर में 36 एमएम, ऋषभदेव में 26 एमएम, ओगणा में 53, नाई में 22, कोटड़ा में 45, खेरवाड़ा में 21, केजड़ में 3, झाड़ोल में 22, गोगुंदा में 35, डाया में 16, बागोलिया में 15 एमएम बारिश हुई है।



