AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

गणेशोत्सव: कोरोना महामारी के चलते भगवान गणेश प्रसाद में देंगे सेनिटाइजर, मुंबई में बन रहीं सेनिटाइजर गणेश प्रतिमा

arln-admin by arln-admin
August 19, 2020
Reading Time: 1 min read
mumbai artist makes sanitizer ganesh idols for ganesh chaturthi


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई,(ARLive news)। देशभर में गणेश चतुर्थी की तैयारी तो हो रही है, कोरोना महामारी के बीच इस बार भगवान गणेश भक्तों को प्रसाद के रूप में सेनीटाईजर देते नजर आएंगे। सैनिटाइजर का छिड़काव करने वाली गणेश प्रतिमाएं भक्तों को काफी आकर्षित कर रही हैं। मुंबई के घाटकोपर इलाके में मूर्ति बनाने वाले एक कलाकार ने सैनिटाइजर गणेश का निर्माण किया है। इस प्रतिमा में सेंसर इंस्‍टाल किया गया है। जिससे जब कोई भी प्रतिमा के आगे हाथ फैलाता है तो हाथों पर अपने आप ही सैनिटाइजर का छिड़काव हो जाएगा।

प्रांजल आर्ट सेंटर के कलाकार नितिन रामदास चौधरी ने बताया कि हम लोग हर साल एक नये थीम को लेकिन प्रतिमाओं का निर्माण करते हैं। इस साल हमने कोरोना महामारी को देखते हुए सैनिटाइजर गणपति की प्रतिमा का निर्माण किया है। प्रथम पूजनीय गणपति महाराज हमेशा हमारे विघ्‍न हरते हैं इसलिये मैंने सैनिटाइजर को प्रतिमा के लिए एक हथियार के रूप में इस्तेमाल किया है। सैनिटाइजर प्रतिमा के माध्‍यम से दिखाया गया है कि भगवान गणेश हमसे इस वायरस को दूर रखेंगे। जब भक्त दर्शन के लिए प्रतिमा के सामने आकर हाथ फैलाएंगे तो सैनेटाइजर खुद बाहर आकर उनके ऊपर छिड़काव कर देगा।

मुंबई सहित गोवा, कोलकाता और अन्‍य जगहों से भी ऑर्डर मिल रहे हैं

कलाकार नितिन रामदास चौधरी ने कहा की कोरोना वायरस के कारण इस साल गणपति जी की प्रतिमाओं की मांग काफी कम है लेकिन मूर्तिकार नये-नये आइडियाज के साथ प्रतिमाओं का निर्माण कर रहे हैं। जब लोग कुछ अलग तरह की प्रतिमा देखते हैं तो उसकी ओर आकर्षित होते हैं, पहले मैंने इस तरह की गिनती की ही प्रतिमा बनायी थी लेकिन डिमांड को बढ़ते देख और प्रतिमाओं का निर्माण किया जा रहा है। सिर्फ मुंबई से ही नहीं बल्कि हमें गोवा, कोलकाता और अन्‍य जगहों से भी ऑर्डर मिल रहे हैं। मूर्ति लेने के इच्‍छुक ग्राहक ऑनलाइन भी अपना आर्डर दे सकते हैं और ये प्रतिमा उनके घर तक पहुंचा दी जाएगी।

बता दें कि दस दिन तक चलने वाला गणेशोत्‍सव का पर्व 22 अगस्‍त को गणेश चतुर्थी से शुरु होगा और दस दिन बाद मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा। पूरे देश में ही गणेशोत्‍सव का पर्व पूरे हर्षोल्‍लास और भक्तिभाव के साथ मनाया जाता है।

Tags: #GaneshChaturthi#MumbaiArtistMakingSenitizerGaneshIdols#SenitizerGaneshIdols#SenitizerGaneshIdolsInMumbai#SenitizerGaneshMurti

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .