AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

आगरा में सवारियों से भरी बस हाईजेक हुई, 12 घंटे बाद 233 किमी दूर झांसी से बरामद हुई, 34 सवारियां सुरक्षित

arln-admin by arln-admin
August 19, 2020
Reading Time: 1 min read
bus hijack in agra uttar pradesh


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आगरा,(ARLive news)। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में मंगलवार-बुधवार मध्य रात्री यात्रियों से भरी बस हाईजैक कर ली गयी, बस करीब 12 घंटे बाद सुबह झांसी से बरामद हो गयी है और पुलिस ने सभी यात्रियों के सुरक्षित होने का दावा किया है। पुलिस ने कहा कि बदमाश फाइनेंस कंपनी के थे। पुलिस अब फाइनेंस कंपनी पर सख्त कार्यवाही करेगी।

जानकारी के अनुसार रात को गुड़गांव से आगरा होते हुए मध्यप्रदेश के पन्ना में अमानगंज के लिए करीब 34 सवारियों से भरी बस रवाना हुई थी। आगरा के दक्षिणी बायपास पर करीब 8 लोग बस में खुद को फायनेंस कंपनी का कर्मचारी बताकर चढ़े। कुछ देर में उन्होंने हथियार निकाल लिए और ड्राइवर-कंडक्टर को जबरन बस से उतार कर सवारियों सहित बस को हाईजेक कर ले गए।

इधर ड्राइवर-कंडक्टर ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश और राजस्थान पुलिस को अलर्ट कर दिया गया और तीनों के कनेक्टिंग बाॅर्डर सील कर दिए गए। हाईजेक होने के करीब 12 घंटे बाद सुबह 10 बजे बस झांसी से बस को सवारियों सहित बरामद कर लिया गया है।

सीसीटीवी फुटेज की मदद से खंगाली लोकेशन

आईजी ने बताया कि तीनों राज्यों की पुलिस की सहयोग से सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। इससे पता चला कि बस दिल्ली की ओर लौट कर गयी है। इससे मथुरा पुलिस को भी अलर्ट किया गया। फुटेज चेक करते-करते बस की लोकेशन ट्रेस हुई और फिर बस को पकड़ लिया गया। सभी सवारियां सुरक्षित है। सभी को बस स्टेंड लाया गया और गंतव्य स्थान के लिए रवाना किया गया है।
एसपी ने दावा किया है कि घटना को बदमाशों ने नहीं फाइनेंस कंपनी के कर्मियों ने कब्जे में लिया था। कर्मियों ने कहा था कि वे सवारियों को उनके गंतव्य स्थान तक छोड़ेंगे। बस मालिक किश्त नहीं चुका पा रहा था।

Tags: #BusHijack#BusHijackInAgra#BusHijackInAgraUttarPradesh

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .