AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर : गोकुल विलेज के निर्माणाधीन मकान में महिला की निर्मम हत्या

arln-admin by arln-admin
August 16, 2020
Reading Time: 1 min read
lady murdered by unknown in gokul village udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(ARLive news)। सवीना थाना क्षेत्र के गोकुल विलेज स्थित एक निर्माणाधीन मकान में रविवार को एक महिला की निर्मम हत्या कर दी गयी। महिला का पति दिन में मजदूरी कर जब रात तक वहां पहुंचा तो महिला की खून से सनी लाश देखकर उसके होश उड़ गए। महिला का गला रेता हुआ था, कलाईयों पर भी कट थे और उसके सिर पर भी तीन से चार इंच गहरा घाव था।

सूचना पर एडिएसपी गोपाल स्वरूप मेवाड़ा, डीएसपी राजीव जोशी सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची और उसने जांच कर सैंपल इकट्ठे किए।

पुलिस ने बताया कि रतलाम हाल उदयपुर गोकुल विलेज के निर्माणाधीन मकान निवासी निरमा 20 पत्नी मुकेश खराड़ी की हत्या हुई है। इस निर्माणाधीन मकान में महिला निरमा अपने पति मुकेश, एक अन्य व्यक्ति विशाल अपनी पत्नी के साथ इस निर्माणाधीन मकान में रह रहे थे। इस मकान का ठेकेदार राजेश कुमावत और मालिक विनय जैन है। सुबह चारों सेक्टर 14 में विराज माॅर्निंग के पास मजदूरी करने गए थे। वहां से निरमा दिन में ही वापस आ गयी। वहीं निरमा का पति मुकेश, विशाल और विशाल की पत्नी वहीं मजदूरी में लग गए। शाम 6 बजे कि बाद जब निरमा का पति मुकेश उस निर्माणाधीन मकान में पहुंचे, जहां वे रह रहे थे तो वहां निरमा की खून से सनी हुई लाश पड़ी हुई थी। उसकी हत्या की जा चुकी थी।

Tags: #LadyBrutalMurderedByUnknown#LadyBrutalMurderedByUnknownInGokulVillageUdaipur#LadyBrutalMurderedByUnknownInUdaipur#MurderCaseUdaipur#UdaipurCrime#udaipurMurderCase

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .