उदयपुर,(ARLive news)। उदयपुर में पूरा सावन बीतने के बाद शुक्रवार को इन्द्रदेव मेहरबान हुए। शुक्रवार सुबह 8 बजे तक आयी रिपोर्ट के अनुसार शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में 1 से लेकर करीब 3 इंच तक बारिश हुई। अच्छी बारिश के यह संकेत झीलों के लिए सुखद है। जिले में सबसे ज्यादा बारिश जयसमंद में 72 एमएम हुई है।
विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह 8 बजे तक उदयपुर शहर में 28 एमएम, स्वरूप सागर में 23 एमएम, उदयसागर में 24 एमएम, देवास में 35 एमएम, बागोलिया में 32 एमएम, जयसमंद में 72 एमएम, झाड़ोल में 13 एमएम, केजड़ में 25 एमएम, खेरवाड़ा में 20 एमएम, कोटड़ा में 25 एमएम, मदार में 5 एमएम, नाई में 27 एमएम, ओगणा में 28 एमएम, ऋषभदेव में 16 एमएम, सलूंबर में 9 एमएम, सेमारी में 12 एमएम, सोमपिकअप वियर में 7 एमएम, सोम कागदर में 15 एमएम, वल्लभनगर में 5 एमएम, बावलवाड़ा में 6 एमएम, डाया में 6 एमएम, गोगुंदा में 12 एमएम और सेई बांध में 0 एमएम बारिश हुई है।
मानक : 25 एमएम = 1 इंच


