नयी दिल्ली,(ARLive news)। देश में आज कोरोना संक्रमण ने केन्द्र सरकार के गृहमंत्री अमित शाह को भी चपेट में ले लिया है, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि ट्विटर पर पोस्ट कर की है। वहीं उत्तर प्रदेश की केबिनेट मिनिस्टर कमला रानी की आज कोरोना से मौत हो गयी है।
उत्तर प्रदेश की केबिनेट मिनिस्टर 18 जुलाई से भर्ती थी
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश की प्रारंभिक शिक्षा मंत्री कमला रानी के 18 जुलाई को कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। तब से वे अस्पताल में भर्ती थीं। उन्हें ब्लड प्रेशर की शिकायत भी थी। कोविड-19 के कारण उनके फेफड़ों में गंभीर संक्रमण हो गया था। चिकित्सकों ने बताया कि उन्हें लगातार दवाई दी जा रही थी, लेकिन कोई फायदा नहीं हो रहा था। आज 2 अगस्त को उनकी हॉस्पिटल में कोरोना संक्रमण से मौत हो गयी है।


